भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे से पहले लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से हुए बाहर

भारतीय टीम को अक्टूबर महीने में न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना होना है, जिसको लेकर अभी स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के रूप में लगा है जो चोटिल होने की वजह से पहले ही बाहर हो गए हैं। हार्दिक पांड्या जिन्होंने अपना पिछला इंटरनेशनल मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच के रूप में खेला था, उसके बाद से वह वापसी करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के दौरे पर 5 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलने है, जिसमें दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज के साथ होगी।

कम से कम तीन हफ्ते के लिए मैदान से बाहर हुए हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई की तरफ से ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनऑफिशियल वन-डे सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पैर की हड्डी में चोट के कारण के कारण इससे भी बाहर हो गए हैं। पांड्या के दाहिने पैर की हड्डी में चोट लगी है और इस वजह से उन्हें तीन हफ्ते के लिए कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से दूर रहना होगा। भारतीय टीम को अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर तीन वनडे और पांच टी20 मैच की सीरीज खेलनी है और उसके बाद उनको न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना होना है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने PTI को हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर दी जानकारी में बताया कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हार्दिक की हालिया स्कैन रिपोर्ट में उनके दाहिने पैर की हड्डी में चोट का पता चला है। उन्हें दो हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। BCCI के मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने उनकी रिपोर्ट देखी है और जापान से लौटने के बाद वह उनकी जांच करेंगे और तय करेंगे कि हार्दिक अपना रिहैबिलिटेशन कब शुरू कर सकते हैं।

अफगानिस्तान सीरीज से पहले घुटने में उठा था दर्द

टीम इंडिया ने सितंबर महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ घर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें हार्दिक की वापसी को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी और एशियन गेम्स में भी उनका जाना लगभग तय था, लेकिन सीरीज से ठीक पहले फील्डिंग अभ्यास के दौरान उनके घुटने में दर्द उठने की वजह से वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके और फिर बाहर हो गए थे।

ये भी पढ़ें

इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेज किया 363 रन का टारगेट, एक भी बल्लेबाज का शतक नहीं

जोस बटलर तीसरे वनडे से हुए बाहर, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने वाला खिलाड़ी बना रिप्लेसमेंट

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/hardik-pandya-17-1790407122.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!