31 August, 2026 Gold/Silver Rate: सोने के भाव में ₹2641 तक की तेज गिरावट, चांदी की कीमतों में भी ₹4000 से ज्यादा की गिरावट

31 August, 2026 Gold/Silver Rate: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में जहां सोने के भाव में 1.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतें भी 1 प्रतिशत से ज्यादा के नुकसान के साथ कारोबार कर रही हैं।

सोने के भाव में अबतक 2641 रुपये तक की तेज गिरावट

सोमवार को सुबह लगभग 10.04 बजे, 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 2527 रुपये (1.62 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,53,754 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 1281 रुपये गिरकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,56,281 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,55,000 रुपये (आज का ओपनिंग प्राइस) प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 2641 रुपये तक गिर चुकी हैं।

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

सोमवार को 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2804 रुपये (1.18 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 2,33,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 3321 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,33,383 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,36,704 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,35,089 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,32,501 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 4203 रुपये तक बढ़ चुका है।

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3300 रुपये टूटकर 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। ये सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी और इन 3 दिनों में सोने के भाव में कुल 4700 रुपये की गिरावट देखी गई। जबकि, चांदी की कीमतें 5000 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,45,500 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें

Stock Market Today 31 August, 2026: लाल निशान में खुला बाजार- इंडिगो, इन्फोसिस, टाटा स्टील में बड़ी गिरावट 



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/gold-afp-1788152676.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!