7 सितंबर को रद्द रहेंगी बिहार की ये 10 ट्रेनें, पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से बंद किया गया रेल ब्रिज

बिहार में भारी बारिश की वजह से कई जिलें प्रभावित हो रहे हैं। राजधानी पटना में पुनपुन नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिसकी वजह से रेल ट्रैफिक पर भी बुरा असर पड़ रहा है। पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से पुनपुन और परसा बाजार रेलवे स्टेशन के बीच ब्रिज नंबर-21 पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। ब्रिज नंबर-21 पर ट्रेनों की आवाजाही रोकने की वजह से सोमवार, 7 सितंबर को चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द रहेंगी।

पटना-गया रेल लाइन पर स्थित है पुनपुन नदी का ब्रिज नंबर-21

भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे जोन ने बताया कि सोमवार को 10 मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है। ये सभी ट्रेनें पुनपुन और परसा बाजार रेलवे स्टेशन के बीच ब्रिज नंबर-21 से होकर गुजरती हैं। पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ब्रिज नंबर-21 को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से इन ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। बताते चलें कि ये सेक्शन पटना-गया रेल लाइन पर स्थित है और पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल डिविजन के अधिकार क्षेत्र में आता है।

7 सितंबर को रद्द की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  1. ट्रेन नंबर- 63242, गया-पटना जंक्शन मेमू ट्रेन
  2. ट्रेन नंबर- 63244, गया-पटना जंक्शन मेमू ट्रेन
  3. ट्रेन नंबर- 63245, पटना जंक्शन-गया मेमू ट्रेन
  4. ट्रेन नंबर- 63247, पटना जंक्शन-गया मेमू ट्रेन
  5. ट्रेन नंबर- 63248, गया-पटना जंक्शन मेमू ट्रेन
  6. ट्रेन नंबर- 63251, पटना जंक्शन-गया मेमू ट्रेन
  7. ट्रेन नंबर- 63256, गया-पटना जंक्शन मेमू ट्रेन
  8. ट्रेन नंबर- 63274, पटना जंक्शन-राजगीर मेमू ट्रेन
  9. ट्रेन नंबर- 63250, गया-पटना जंक्शन मेमू ट्रेन
  10. ट्रेन नंबर- 63253, पटना जंक्शन-गया मेमू ट्रेन

7 सितंबर को डायवर्ट की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  1. ट्रेन नंबर- 18625, पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस
  2. ट्रेन नंबर- 18626, हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस
  3. ट्रेन नंबर- 13329, धनबाद-पटना जंक्शन एक्सप्रेस
  4. ट्रेन नंबर- 13330, पटना जंक्शन-धनबाद एक्सप्रेस
  5. ट्रेन नंबर- 15137, राजगीर-बनारस एक्सप्रेस
  6. ट्रेन नंबर- 15138, बनारस-राजगीर एक्सप्रेस
  7. ट्रेन नंबर- 63390, नवादा-पटना जंक्शन मेमू
  8. ट्रेन नंबर- 63389, पटना जंक्शन-नवादा मेमू
  9. ट्रेन नंबर- 63391, इस्लामपुर-पटना जंक्शन मेमू
  10. ट्रेन नंबर- 63392, पटना जंक्शन-इस्लामपुर मेमू

7 सितंबर को रद्द की जाने वाली ट्रेनों के अलावा, डायवर्ट की जाने वाली ट्रेनों के बारे में बाकी सभी जानकारी के लिए यात्री रेल मदद की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की दिशा, जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/train-httpsx-1788695105.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!