43 रुपये पर पहुंचा GMP Price, आईपीओ को दूसरे दिन मिला 18.20 गुना सब्सक्रिप्शन

रियल एस्टेट कंपनी प्रणव कंस्ट्रक्शन्स के आईपीओ को निवेशकों का शानदार सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी का आईपीओ 7 सितंबर को खुला था और आज, 9 सिंतबर को इसका आखिरी दिन है। कंपनी अपने इस आईपीओ से 351 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इसके लिए कुल 2,83,08,481 शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ के तहत, प्रणव कंस्ट्रक्शन्स ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 118 रुपये से 124 रुपये का प्राइस रेंज फिक्स किया है।

दूसरे दिन तक आईपीओ को मिला 18.20 गुना सब्सक्रिप्शन

प्रणव कंस्ट्रक्शन्स का आईपीओ पूरी तरह से सब्सक्राइब हो चुका है तो निवेशकों को अब 124 रुपये के भाव पर शेयर अलॉट किए जाएंगे। दूसरे दिन, यानी मंगलवार तक कंपनी के आईपीओ को 18.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीओ के आखिरी दिन यानी आज प्रणव कंस्ट्रक्शन्स के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस काफी ऊपर पहुंच सकता है।

316 करोड़ रुपये के 2,54,51,612 फ्रेश शेयर जारी करेगी कंपनी

रियल एस्टेट कंपनी के आईपीओ में 316 करोड़ रुपये के 2,54,51,612 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, इसमें 35 करोड़ रुपये के 28,56,869 शेयर ओएफएस के द्वारा जारी किए जाएंगे, जो कंपनी के प्रोमोटरों द्वारा उनकी हिस्सेदारी बेचकर दिए जाते हैं।

15 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी

बुधवार को आईपीओ बंद होने के बाद गुरुवार, 10 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा। 11 सितंबर को निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 11 सितंबर को रिफंड मिल जाएगा। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो बीएसई और एनएसई, दोनों प्रमुख बाजारों में लिस्ट होगा। शेयर बाजार में प्रणव कंस्ट्रक्शन्स की लिस्टिंग अगले हफ्ते 15 सितंबर को होगी।

43 रुपये पर पहुंचा GMP Price

आईपीओ के जीएमपी प्राइस ट्रैक करने वाली वेबसाइट investorgain.com के मुताबिक, 9 सितंबर को सुबह 6.35 बजे तक ग्रे मार्केट में प्रणव कंस्ट्रक्शन्स के शेयर 43 रुपये (34.68 प्रतिशत) के जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। बताते चलें कि 6 सितंबर को कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 44 रुपये के अधिकतम जीएमपी प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, लिस्टिंग के मौके पर इसमें काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

2150 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव बढ़े- चेक करें सर्राफा बाजार की कीमतें



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ipo-indiatv-5-1788920028.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!