एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था, लेकिन अब इसमें अचानक से बदलाव कर दिया गया है। भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया जापान के लिए रवाना होगी, जहां टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लेगी। इस बीच वरुण चक्रवर्ती इस टीम के स्क्वाड से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विप्रज निगम की एंट्री हो गई है। बाकी टीम फिलहाल वही रहेगी।
वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के कारण मिला विप्रज निगम को मौका
भारत और अफगानिस्तान के बीच इस वक्त तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इस बीच पहले ही मैच के दौरान स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए थे, इसलिए वे मौजूदा सीरीज से बाहर चल रहे हैं। अब वे इस सीरीज से तो बाहर हैं ही, साथ ही ऐलान ये भी कर दिया गया है कि वे एशियन गेम्स के स्क्वाड से भी बाहर हो गए हैं। यानी वे लंबे समय तक अब क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। मजे की बात ये है कि वरुण करीब दो महीने पहले भी चोटिल हुए थे, उसके बाद ठीक होकर वापस आए थे, लेकिन एक मैच में केवल चार ओवर फेंकने के बाद ही वे फिर बाहर चले गए हैं।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं विप्रज निगम
इस बीच वरुण चक्रवर्ती की जगह विप्रज निगम को टीम में शामिल किया गया है। वे पहली बार टीम में नजर आएंगे। हालांकि उन्हें मौका मिलेगा कि नहीं, ये देखना होगा। विप्रज निगम आईपीएल में खेलते हैं और वहां अच्छा प्रदर्शन भी किया है। साल 2025 में ही उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पाले में शामिल किया था। तब उन्होंने 14 मैच खेलकर 11 विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद साल 2026 में वे केवल पांच ही मैच खेल पाए। जहां उन्हें दो सफलताएं मिली। दरअसल विप्रज निगम को लेकर दिक्कत ये भी है कि दिल्ली की टीम में पहले ही कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे स्पिन गेंदबाज हैं, इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौका नहीं मिल पाता है। अब तक आईपीएल में 19 मैच खेलकर विप्रज ने 157 रन बनाए हैं।
एशियन गेम्स 2026 के लिए इंडिया स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम।
यह भी पढ़ें
आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को पछाड़ा, जॉस बटलर ने भी लगाई छलांग
वैभव सूर्यवंशी की बढ़ी टेंशन, अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में भी मौका मिलना मुश्किल
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/varun-chakravarthy-5-pti-1789548175.jpg







