असम में अडाणी के 3200 MW थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास, जीत अडाणी बोले- राज्य में 40,000 रोजगार के अवसर करेंगे पैदा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज असम के धुबरी जिले के चापर में अडाणी पावर लिमिटेड (APL) के 3200 MW अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (USTPP) की आधारशिला रखी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर असम की बिजली उत्पादन क्षमता जबरदस्त तरीके से बढ़ जाएगी। 48,000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से निर्माण के दौरान 20,000 तक और चालू होने पर लगभग 5000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। इस बड़े मौके पर अडाणी ग्रुप के डायरेक्टर जीत अडाणी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

असम में 63,000 करोड़ रुपये का पावर इंवेस्टमेंट करेगा अडाणी

चापर प्लांट असम में 63,000 करोड़ रुपये के पावर इंवेस्टमेंट का हिस्सा है, जिसे दिसंबर 2030 से अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा। अलग-अलग सेक्टर में राज्य में निवेश 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा। कई प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है और इनसे अगले 3-4 सालों में पूरे असम में नौकरियां, इंफ्रास्ट्रक्चर और नए आर्थिक मौके पैदा होंगे। थर्मल पावर प्रोजेक्ट से स्थानीय कॉन्ट्रैक्टर, सप्लायर, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर और सर्विस प्रोवाइडर के लिए भी अवसर पैदा होंगे, जिससे वे असम में अडाणी ग्रुप के बढ़ते वेंडर इकोसिस्टम में शामिल हो सकेंगे और तरक्की कर सकेंगे।

एनर्जी हब के रूप में तेजी से उभर रहा है असम

चापर में अडाणी पावर लिमिटेड (APL) के 3200 MW अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “असम तेजी से इस सेक्टर के एनर्जी हब के रूप में उभर रहा है और कई बड़े एनर्जी प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। 3200 MW का चापर प्रोजेक्ट ‘एडवांटेज असम इन्वेस्टर समिट 2.0’ से बने भरोसे का एक शानदार नतीजा है। लगभग 48,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, ये प्रोजेक्ट असम में अब तक किए गए सबसे बड़े सिंगल इंवेस्टमेंट में से एक होगा। रोजगार के बड़े मौके देने के अलावा, राज्य को बढ़ी हुई आर्थिक गतिविधियों और SGST रेवेन्यू से भी फायदा होगा, जबकि स्थानीय उद्योगों और उद्यमों को उभरते हुए इकोसिस्टम में शामिल होने के मौके मिलेंगे।” 

असम में मिलेगी भरोसेमंद और सस्ती बिजली

अडाणी ग्रुप के लिए इस बड़े मौके पर डायरेक्टर जीत अडाणी ने कहा, “आज असम के लिए एक नए और अहम अध्याय की शुरुआत हो रही है। अडाणी पावर इस 3200 MW के थर्मल पावर प्रोजेक्ट में 48,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे घरों, व्यवसायों और उद्योगों को भरोसेमंद और सस्ती बिजली मिल सकेगी। इस प्रोजेक्ट से नौकरियां भी पैदा होंगी और स्थानीय कॉन्ट्रैक्टरों, सप्लायरों और व्यवसायों के लिए मौके खुलेंगे। हमें असम में निवेश करने और राज्य की आर्थिक तरक्की का हिस्सा बनने पर गर्व है।”

adani power limited, jeet adani, himanta biswa sarma, power plant, assam

Image Source : INDIA TVजीत अडाणी

चापर प्लांट में होंगी 800 MW की 4 यूनिट

उन्होंने असम की खास भौगोलिक स्थिति के बारे में भी बात की, जो राज्य को भारत के लिए एक “बैटरी” बना सकती है और इसके भविष्य के विकास को ऊर्जा दे सकती है। चापर प्लांट में 800 MW की 4 यूनिट होंगी और इसमें अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें हाई-एफिशिएंसी सिस्टम और आधुनिक पर्यावरण सुरक्षा उपाय शामिल होंगे। एक बार चालू होने के बाद, ये असम की घरेलू, कमर्शियल और औद्योगिक जरूरतों के लिए भरोसेमंद और सस्ती बिजली देगा, जिससे राज्य का ऊर्जा आधार मजबूत होगा।

10 सालों में नॉर्थईस्ट में 1 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश करेगा ग्रुप

जीत अडाणी ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दूरदर्शी नेतृत्व में, असम भारत के सबसे होनहार निवेश स्थलों में से एक बन गया है। असम ने दुनिया को दिखाया है कि आर्थिक विकास और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को सामाजिक विकास और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है। निवेशकों के तौर पर, हम यहां एक ऐसी सरकार देखते हैं जो महत्वाकांक्षी है, सक्रिय है और अपने लोगों के लिए नए मौके पैदा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पिछले साल, ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में हमारे ग्रुप चेयरमैन गौतम अडाणी ने घोषणा की थी कि अडाणी ग्रुप अगले 10 सालों में नॉर्थईस्ट में 1 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश करेगा। आज, मुझे ये बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि असम में लगभग 80,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ काम पहले ही शुरू हो चुका है।”

40,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर किए जाएंगे पैदा

अडाणी ग्रुप के डायरेक्टर जीत अडाणी ने अपनी स्पीच में आगे कहा, ”असम के युवाओं को घर के पास ही बेहतरीन नौकरियां मिलेंगी और प्रोजेक्ट के आसपास रहने वाली कम्युनिटी इस तरक्की में हमारे साझेदार होंगे। असल में, हमने यहां पहले ही 4 से 5 जॉब ड्राइव आयोजित किए हैं और असम के 4500 स्थानीय युवाओं को नौकरी पर रखा जा चुका है। असम में अडाणी ग्रुप के बिजनेस यहां के लोगों के लिए लगभग 40,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

असम में स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट लागू कर रही है AESL

63,000 करोड़ रुपये के पावर इंवेस्टमेंट में चापर प्लांट के लिए लगभग 48,000 करोड़ रुपये और अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) के जरिए कुल 2700 MW क्षमता वाले 2 पंप स्टोरेज प्लांट (PSPs) के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये शामिल हैं। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) असम में स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट लागू कर रही है, जिससे राज्य के बिजली वितरण इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण में मदद मिल रही है।

एविएशन और सीमेंट में भी बड़ा निवेश करेगा ग्रुप

एविएशन और सीमेंट के सेक्टर में भी ग्रुप ने असम में बड़े इंवेस्टमेंट का वादा किया है। इसमें गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LGBIA) का टर्मिनल 2 शामिल है, जो 22 फरवरी 2026 को चालू हुआ, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और औद्योगिक आधार मजबूत हुआ।

अक्टूबर 2025 में अडाणी पावर बना था सफल बोलीदाता

इससे पहले, अक्टूबर 2025 में, अडाणी पावर एक कॉम्पिटिटिव बिडिंग प्रोसेस के जरिए 3200 MW का पावर प्लांट लगाने के लिए सफल बोलीदाता के तौर पर सामने आया था और बाद में नवंबर 2025 में उसे असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (APDCL) से ‘लेटर ऑफ अवार्ड’ मिला था।

ये भी पढ़ें

FMCG कंपनियां त्योहारी सीजन में नहीं बढ़ाएंगी उत्पादों के दाम, बिक्री बढ़ाने पर रहेगा जोर



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/jeet-indiatv-1-1789896884.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!