एशियन गेम्स से बाहर हुआ पाकिस्तान का तेज गेंदबाज, 34 T20I खेलने वाले खिलाड़ी को मिला मौका

एशियन गेम्स 2026 में अभियान के आगाज से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अनुसार, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर को टीम में शामिल किया गया है। मोहम्मद वसीम की बात करें तो वह पाकिस्तान के लिए अभी तक 34 T20I मैच खेल चुके हैं।

28 सितंबर को पाकिस्तान खेलेगा पहला मैच

एशियन गेम्स में मेंस का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से जापान के आइची प्रांत (कोरोगी एथलेटिक पार्क) में शुरू होगा, जबकि मेडल वाले मैच 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान संभालेंगे। पाकिस्तानी टीम अपना पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को एक क्वालिफाइंग टीम के खिलाफ खेलेगी।

ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रही पाकिस्तान की टीम

इस 10 टीमों वाले पुरुषों के टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मेजबान जापान को डायरेक्ट एंट्री मिली है। वहीं नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान ने क्वालिफाइंग मैच जीतकर इस टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम रविवार को कराची में इकट्ठा हुई। टीम का 21 सितंबर (सोमवार) से 24 सितंबर (गुरुवार) तक हनीफ मोहम्मद हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कैंप चलेगा, जिसके बाद गुरुवार रात को टीम जापान के लिए रवाना हो जाएगी।

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद वसीम जूनियर, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान (विकेटकीपर)

पाकिस्तान महिला टीम के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका

पाकिस्तान की महिला टीम को 20 सितंबर को खेले गए सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका महिला टीम फाइनल में पहुंच गई, जहां गोल्ड मेडल के लिए उनका सामना भारत से होगा। पाकिस्तान की टीम अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए बांग्लादेश से भिड़ेगी।

यह भी पढ़ें

शैफाली वर्मा ने तोड़ा स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी

जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, ODIs में दूसरी सेंचुरी ठोकते ही एडम गिलक्रिस्ट के स्पेशल क्लब में मारी एंट्री

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-21t065626-1789953899.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!