बिलोना घी सेहत के लिए बेस्ट होता है, पर घर में कैसे बनाएं, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

घी निकालने का परंपरागत तरीका बिलोना यानि मथनी से चलाकर निकालना है। लेकिन आजकल शहरों में हर कोई मलाई से घी बना रहा है। बाजार में मिलने वाला घी भी क्रीम निकालकर तैयार कर लिया जाता है। क्रीम से निकला घी सस्ता होता है क्योंकि इसमें आप क्रीम से घी निकाल रहे हैं और दूध का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन परंपरागत तरीके से जो घी बनता था उसमें दूध और मलाई को साथ में उबाकर तैयार किया जाता था। बिलोना घी में लोग ए2 दूध का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो मलाई और क्रीम से भी घर में आसानी से बिलोना घी बना सकते हैं। बिलोना घी बनाने की प्रक्रिया में एक दो स्टेप ज्यादा होते हैं। इसी तरीके से शुद्ध घी बनता है। आज हम आपको मलाई और क्रीम से बिलोना घी बनाने का तरीका बता रहे हैं। जानिए स्टेप-बाय-स्टेप बिलोना घी बनाने के लिए क्या करना होगा।

घर में बिलोना घी कैसे बनाएं

पहला स्टेप- अगर आप घर में मलाई या क्रीम से बिलोना घी निकालना चाहते हैं तो इसके लिए 4-5 दिन की मलाई इकट्ठा कर लें। मलाई खराब न हो इसके लिए फ्रिज में स्टोर कर लें। अब मलाई को बाहर निकालकर रख दें। जब नॉर्मल टेंपरेचर पर मलाई आ जाए तो इसमें आधा लीटर तेज गर्म दूध मिला दें। 

दूसरा स्टेप- अब मलाई और दूध को मिक्स करके इसमें जामन वाला दही डालकर 6-7 घंटे के लिए थोड़ी गर्म जगह पर रख दें। बिलोना घी को दही जमाकर फिर मक्खन निकालकर तैयार किया जाता है। जब मलाई की दही बनकर तैयार हो जाए तो इसे मिक्सी में डालकर या हाथ वाली मथनी से चलाते हुए घी निकाल लें।

तीसरा स्टेप- आजकल बाजार में घी बनाने की मशीन आसानी से मिल जाती हैं। आप कोई मशीन खरीद लें और उससे चलाकर मक्खन बना लें। जब पूरी मलाई से अच्छी तरह मक्खन ऊपर आ जाए तो इसे निकाल लें और अब कड़ाही में डालकर घी निकलने तक मक्खन को गर्म करें।

चौथा स्टेप- मक्खन से घी बहुत जल्दी निकलता है। इस तरह जो घी बनता है वो परंपरागत तरीका है। इसी तरह तैयार किए गए घी को बिलोना घी कहते हैं। बिना झंझट के आप घर में शुद्ध बिलोना घी बनाकर तैयार कर सकते हैं।

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!