ओरी ने की शादी, किसे बनाया लाइफ पार्टनर? वेडिंग वेन्यू से रोते हुए सामने आया वीडियो

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई फैशन लुक या बॉलीवुड पार्टी नहीं, बल्कि उनकी कथित शादी है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ओरी की शादी का एक इनविटेशन कार्ड और कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कार्ड में 26 और 27 सितंबर को दो दिन चलने वाले ‘वेडिंग वीकेंड’ का जिक्र है। इसके बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या ओरी सच में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि शुरुआत में ओरी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

वायरल इनविटेशन में क्या लिखा था?

सोशल मीडिया पर सामने आए इनविटेशन के मुताबिक, ओरी के इस खास आयोजन की शुरुआत 26 सितंबर की रात 8 बजे ‘महफिल-ए-सूफियाना’ से हुई। इसके बाद 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक ‘रंग-ए-इश्क’ नाम से कार्यक्रम रखा गया और रात 8 बजे से ‘शादी मुबारक’ का आयोजन होने की जानकारी दी गई। इनविटेशन के डिजाइन में राजस्थान की संस्कृति से प्रेरित झलक भी दिखाई देती है। हालांकि, वायरल कार्ड से आयोजन की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं होती थी और ओरी की तरफ से भी शुरुआत में इसे लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई थी।

यहां देखें वीडियो

जयपुर में हुआ दो दिन का खास आयोजन

अब सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने इस पूरी कहानी को और दिलचस्प बना दिया है। बताया जा रहा है कि ओरी ने जयपुर में शनिवार और रविवार को दो दिन का खास वेडिंग इवेंट आयोजित किया। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में उन्हें इस आयोजन के दौरान भावुक होते हुए भी देखा गया। एक वीडियो में ओरी को रोते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर उनका पार्टनर कौन है और उन्होंने किससे शादी की है, लेकिन ओरी की शादी की कहानी यहां एक बड़ा ट्विस्ट लेती है।

किसी और से नहीं, खुद से की शादी!

सामने आए वीडियो के मुताबिक ओरी ने किसी दूसरे व्यक्ति को अपना जीवनसाथी नहीं बनाया है। उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला किया। वीडियो में ओरी मंच पर आते दिखाई देते हैं और इसके बाद शीशे के सामने जाकर अपने पार्टनर का जिक्र करते हैं। वह खुद से प्यार करने की बात कहते हुए बताते हैं कि उनका पार्टनर कोई और नहीं, बल्कि वह खुद हैं। ओरी के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। जहां आमतौर पर शादी को दो लोगों के रिश्ते के रूप में देखा जाता है, वहीं ओरी ने इसे ‘सेल्फ लव’ के संदेश से जोड़ दिया। यानी इस पूरे आयोजन का केंद्र किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ता नहीं, बल्कि खुद को स्वीकार करना और खुद से प्यार करना था।

यहां देखें वीडियो

फैशन की तरह शादी भी रही हटकर

ओरी अपने अनोखे फैशन सेंस और अलग अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर पहले से ही चर्चा में रहते हैं। उनके फोन कवर से लेकर कपड़ों और पार्टी लुक्स तक, उनका स्टाइल अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है। ऐसे में उनकी शादी का अंदाज भी सामान्य समारोह से अलग रहा। जयपुर में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम को कथित तौर पर काफी भव्य तरीके से तैयार किया गया था। इसमें मनोरंजन जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरों के शामिल होने की भी चर्चा है। बता दें, चंद दिनों पहले ओरी को एल्विश यादव ने थार कार गिफ्ट में दी थी।

क्या है ओरी की अनोखी शादी का संदेश?

ओरी का यह आयोजन भले ही पारंपरिक शादी से बिल्कुल अलग रहा हो, लेकिन इसके पीछे का संदेश साफ तौर पर ‘सेल्फ लव’ से जुड़ा नजर आता है। खुद को अपना पार्टनर बताकर ओरी ने अपने अनोखे अंदाज में यह दिखाने की कोशिश की कि खुद से प्यार करना और खुद को स्वीकार करना भी किसी रिश्ते की तरह महत्वपूर्ण हो सकता है। इस तरह वायरल वेडिंग कार्ड से शुरू हुई ओरी की शादी की चर्चा अब एक अलग ही मोड़ ले चुकी है। जहां लोग शुरुआत में उनके असली पार्टनर के बारे में जानना चाहते थे, वहीं सामने आए वीडियो ने बता दिया कि इस ‘शादी’ का असली मकसद किसी रिश्ते का ऐलान नहीं, बल्कि खुद से प्यार करने का संदेश देना था।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, रकुल प्रीत सिंह और वाशु भगनानी के ठिकानों पर छापेमारी

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!