‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के ग्रैंड फिनाले की तारीख का ऐलान हो गया है। शो के सेमी फिनाले के बाद होस्ट रोहित शेट्टी ने बताया कि शो अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, जहां टॉप 5 कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतने के लिए मुश्किल स्टंट्स में एक-दूसरे का मुकाबला करेंगे। फाइनलिस्ट्स को इस सीजन के कुछ सबसे मुश्किल टास्क का सामना करना होगा, जिससे उनके साहस, ताकत और दृढ़ संकल्प की परीक्षा होगी। फैंस अब यह देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का विनर कौन बनेगा? वहीं फिनाले की रेस से रुहानिका धवन का पत्ता कट चुका है।
खतरों के खिलाड़ी 15 ग्रैंड फिनाले कब-कहां देखें
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के निर्माताओं ने शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख की घोषणा करते हुए एक नया वीडियो शेयर किया है। इसमें होस्ट रोहित शेट्टी दर्शकों को कहते हैं कि ब्लॉकबस्टर ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार हो जाएं। फिनाले 3 और 4 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। कैप्शन में लिखा, ‘itsrohitshetty के साथ एक ब्लॉकबस्टर ग्रैंड फिनाले के लिए हो जाइए तैयार! देखिए #KhatronKeKhiladi15 ग्रैंड फिनाले 3-4 अक्टूबर रात 9 बजे सिर्फ Colors और Jiohotstar पर।
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के पहले फाइनलिस्ट
इस सीजन की शुरुआत ‘ओल्ड वर्सेस न्यू’ थीम के साथ हुई थी। इस हफ्ते सेमी फाइनल हुआ और शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया। फिनाले से कुछ दिन पहले ही रुहानिका धवन का सफर खत्म हो गया। वहीं अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। उन्होंने टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अविनाश ने एक वॉटर स्टंट में करण वाही का मुकाबला किया और उसे जीतकर सीधे फिनाले के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब उन्हें फाइनल स्टंट से ठीक पहले वाला स्टंट करने का मौका मिलेगा।
रोहित शेट्टी का हिट होस्टिंग किरयर
रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 से बतौर होस्ट इसकी शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक शो के होस्ट बने हुए हैं। बीच में सीजन 7 को छोड़कर उन्होंने सीजन 8 से लेकर अब तक लगातार इस शो की कमान संभाली है। उन्होंने इस शो के साथ अपने 10 साल से अधिक का होस्टिंग सफर पूरा कर लिया है।
ये भी पढ़ें – रोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ सेमी फिनाले की डेट का ऐलान, टॉप 5 के लिए कंटेस्टेंट्स में होगी जंग







