अमेरिका और ईरान के बीच फिर छिड़ा भीषण युद्ध, तेहरान में शादी समारोह में गिरी मिसाइल, मची तबाही

Highlights

  • अमेरिका ईरान के बीच छिड़ा युद्ध
  • ईरान में शादी समारोह में गिरी मिसाइल
  • मलबे में बदला शादी का मंडप

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू हो चुका है और अमेरिकी बमबारी के जवाब में ईरान ने गुरुवार को कुवैत पर हमला किया। गुरुवार तड़के कुवैत में सायरन बजे। रक्षा मंत्रालय ने ‘X’ पर बताया कि “ईरान की खुली आक्रामकता” के दौरान एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने मिसाइल और ड्रोन को रोका। यह घटना तब हुई जब अमेरिका के सहयोगी देशों बहरीन और जॉर्डन ने कहा कि उनके एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने भी बुधवार को ईरान के कई हवाई हमलों को रोका।

रविवार को अमेरिका ने होर्मुज़ (Strait of Hormuz) में एक द्वीप पर ईरान के रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया था। अमेरिका का कहना था कि ईरान इनका इस्तेमाल जलमार्ग में बारूदी सुरंगें (माइन्स) दागने के लिए करने की योजना बना रहा था। इसके बाद से इस हफ़्ते अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई बढ़ गई है।

ईरान-अमेरिका युद्ध

Image Source : APईरान-अमेरिका युद्ध

शादी समारोह में गिरा अमेरिकी मिसाइल

ईरानी मीडिया ने बताया कि होर्मुज़ (Strait of Hormuz) के पास बसे एक छोटे से तटीय शहर, कुहेस्ताक में एक घर पर अमेरिकी हमले में शादी समारोह के दौरान हमला हुआ। सरकारी समाचार एजेंसी IRNA और सरकारी टीवी ने बुधवार को बताया कि इस हमले में चार लोगों दो महिलाओं और दो बच्चों (जिनकी उम्र 4 और 16 साल थी)  की मौत हो गई और कम से कम 68 लोग घायल हो गए। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘फार्स’ की तस्वीरों में क्षतिग्रस्त घर, छत में एक छेद और चारों ओर मलबा व लोगों का सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया।

ईरान-अमेरिका युद्ध

Image Source : APईरान-अमेरिका युद्ध

शादी समारोह में मची चीख पुकार

एक मानवाधिकार समूह और ईरानी मीडिया के अनुसार, दक्षिणी ईरान में एक घर पर अमेरिकी मिसाइल गिरी, जहां एक मछुआरे की बेटी की शादी का जश्न मनाने के लिए दर्जनों लोग जमा हुए थे। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि चार लोगों, दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई और 60 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। मानवाधिकार समूह ने कहा कि पास के एक कम्युनिकेशन टावर पर हुए एक और हमले में एक बच्चे की मौत हो गई।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सेना शादी समारोह पर हमले की खबरों की जांच कर रही है। उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या सेना ने इस मामले में कोई औपचारिक जांच शुरू की है।

ईरान-अमेरिका युद्ध

Image Source : APईरान-अमेरिका युद्ध

होर्मुज के किनारे कुहेस्तक में हुए धमाके

बता दें कि मंगलवार को होर्मुज़ (Strait of Hormuz) के किनारे बसे तटीय शहर कुहेस्तक में ज़बरदस्त धमाके हुए। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘फ़ार्स’ के सुरक्षा फुटेज में रात के आसमान में आग के गोले चमकते हुए दिखाई दिए। यह घटना दक्षिणी ईरान में अमेरिकी बमबारी के ताज़ा दौर के बीच हुई; अमेरिकी सेना का कहना था कि इस बमबारी में एयर डिफेंस, रडार सिस्टम और समुद्री संपत्तियों को निशाना बनाया गया था।

(इनपुट-एपी)

ये भी पढ़ें:

ट्रंप ने अब होर्मुज के नाम बदलने की उठाई बात, बोले- ‘ट्रंप स्ट्रेट’ क्यों न कर दें; पहले बताया था ‘अमेरिका का नया इलाका’

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/iran2-1788438164.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!