बिहार में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की गाड़ी पर हमला, कार के शीशे टूटे; चकमा देकर निकलीं बाहर

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही हैं। यहां भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक बिहार शरीफ में एक शोरूम के उद्घाटन पर पहुंची भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान बेकाबू ऑडियंस ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में काजल राघवानी की फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा भी टूट गया है।

गाड़ी पर ईंट से हमला

हालांकि मौके पर काफी पुलिस बल मौजूद था। इसके बावजूद बेकाबू भीड़ ने काजल राघवानी की एक झलक पाने के लिए गाड़ी पर हाथ और ईंट से हमला कर उसका शीशा तोड़ दिया। हालांकि शोरूम के संचालक की चतुराई से काजल राघवानी को चकमा देकर वहां से निकाल लिया गया। वहीं काजल राघवानी के बाहर निकलते ही ड्राइवर ने तेज रफ्तार से कार को बाहर निकाला।

बेकाबू हुई भीड़ 

काजल राघवानी के साथ मौजूद बाउंसरों ने बातचीत में बताया कि पटना से 12-13 बाउंसर आए थे, लेकिन यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ थी। उनको अंडरग्राउंड से ले जाया गया है। एक अन्य बाउंसर ने कहा कि बहुत ज्यादा भीड़ थी। किसी तरह से पीछे के रास्ते से निकाल पाए हैं। उनकी गाड़ी पर बाहर हमला हुआ है। 

सुरक्षित निकलीं बाहर

वहीं कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि उद्घाटन समारोह में भोजपुरी की एक्ट्रेस काजल राघवानी आई थीं। वह यहां करीब डेढ़ घंटे तक रहीं। इतनी ज्यादा भीड़ हो गई कि वह निकल ही नहीं पा रही थीं। प्रशासन का बहुत धन्यवाद है कि उन्होंने बहुत सहयोग किया है। उनके बाउंसरों ने एक रो बनाई और उन्हें बेसमेंट में ले जाया गया, वहां से उनको निकाला गया।

कार्यक्रम में अचानक बढ़ गई थी भीड़

काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जैसे ही आस-पास में लोगों को पता चला की काजल राघवानी आ रही हैं, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई। जिसके बाद संचालक की सूझबूझ से एक्ट्रेस को भीड़ से बाचकर बाहर निकाला गया। (इनपुट- शिव कुमार)

यह भी पढ़ें-

संत कबीर नगर में सपा सांसद की गाड़ी पर पत्थर से हमला, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!