नई दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज, बक्सर, पटना, आसनसोल के रास्ते हावड़ा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस स्पेशल ट्रेन से हजारों यात्रियों को न सिर्फ कन्फर्म सीट मिलेगी, बल्कि उनकी यात्रा भी सुविधाजनक और आरामदायक बनेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, बक्सर, पटना, आसनसोल रूट से चलाई जाएगी।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक, नई दिल्ली और हावड़ा के बीच ये ट्रेन 2 अक्टूबर से लेकर 29 नवंबर तक चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन हफ्ते में 1 दिन चलेगी। इस तरह से ये स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से कुल 9-9 ट्रिप लगाएगी। उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि ये अपनी यात्रा के दौरान गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, अलीगढ़, टुंडला, गोविंदपुरी (कानपुर), सूबेदारगंज (प्रयागराज), मिर्जापुर, न्यू वेस्ट केबिन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान और बैंडेल रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।.

नई दिल्ली और हावड़ा से किस समय प्रस्थान करेगी नई स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली से हावड़ा तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 04052, नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर से लेकर 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 18.15 बजे रवाना होगी और शनिवार रात 23.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में, हावड़ा से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 04051, हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को आधी रात 01.40 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को सुबह 08.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में थर्ड क्लास एसी के 2, स्लीपर क्लास के 8, जनरल क्लास के 4 और एसएलआर क्लास के 2 डिब्बे समेत कुल 16 डिब्बे होंगे।

04052 नई दिल्ली-हावड़ा

स्टेशन


आगमन

प्रस्थान






























नई दिल्ली 18:15
गाजियाबाद 18:58 19:00
चिपियाना बुजुर्ग पास 19:10
अलीगढ़ जं. 21:50 21:52
टूंडला जं. 22:58 23:00
गोविंदपुरी 02:10 02:15
सुबेदारगंज* 06:10 06:15
मिर्जापुर 07:58 08:00
न्यू वेस्ट केबिन पास 10:20
पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. 10:30 10:40
बक्सर 11:40 11:42
आरा 12:25 12:27
पटना जं. 13:25 13:35
बख्तियारपुर जं. 14:13 14:15
किऊल जं. 15:43 15:45
झाझा 16:55 17:00
जसीडीह जं. 17:32 17:34
मधुपुर जं. 17:58 18:00
चित्तरंजन 18:38 18:40
आसनसोल जं. 19:17 19:22
दुर्गापुर 19:53 19:55
खाना पास 21:25
बर्द्धमान 21:36 21:38
बंडेल 22:20 22:22
हावड़ा जं. 23:40

04051 हावड़ा-नई दिल्ली

स्टेशन
आगमन
प्रस्थान






























हावड़ा जं. 01:40
बंडेल 02:22 02:24
बर्द्धमान 03:11 03:13
खाना पास 03:45
दुर्गापुर 04:16 04:18
आसनसोल जं. 04:50 04:55
चित्तरंजन 05:20 05:22
मधुपुर जं. 06:22 06:24
जसीडीह जं. 07:20 07:22
झाझा 08:45 08:50
किऊल जं. 09:33 09:35
बख्तियारपुर जं. 10:38 10:40
पटना जं. 11:40 11:50
आरा 12:24 12:26
बक्सर 13:10 13:12
पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. 15:05 15:15
न्यू वेस्ट केबिन पास 15:40
मिर्जापुर 16:35 16:37
सुबेदारगंज* 18:40 18:45
गोविंदपुरी 21:55 22:00
टूंडला जं. 00:58 01:00
अलीगढ़ जं. 02:10 02:12
चिपियाना बुजुर्ग पास 07:10
गाजियाबाद 07:18 07:20
नई दिल्ली 08:20

ये भी पढ़ें

सड़कों पर जानवर छोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, MoRTH ने जारी किया सर्कुलर



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/train-pti-3-1789806923.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!