यश की ‘टॉक्सिक’ बनी तबाही, गिरावट के बाद भी वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पहुंची फिल्म, कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?

यश की ‘टॉक्‍स‍िक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्‍स’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यश स्टारर ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी। पहले दिन ही इस एक्शन-थ्रिलर ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म ने देश में 101.10 करोड़ की बंपर ओपनिंग की, जिसके बाद फिल्म की तुलना रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ से होने लगी। लेकिन, दूसरे दी दिन फिल्म की कमाई 63% तक गिर गई और रक्षाबंधन का भी यश की फिल्म को कोई फायदा नहीं मिला, लेकिन गिरावट के बाद भी फिल्म ने तीन ही दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

टॉक्सिक की तीसरे दिन की कमाई

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ की कमाई में पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 63 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई और तीसरे दिन भी कमाई में 29.3 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। पहले दिन फिल्म ने जहां 101.10 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन 37.65 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं रक्षाबंधन वाले दिन भी फिल्म की कमाई में और गिरावट आ गई। 25.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ तीसरे दिन यानी शुक्रवार को ‘टॉक्सिक’ ने 26.60 करोड़ का ही कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ पहुंच गया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221.45 करोड़ हो गया है।

किस भाषा में कितनी कमाई की?

‘टॉक्सिक’ की कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसे हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने तीसरे दिन हिंदी भाषा में 19.15 करोड़ कमाए और कन्नड़ में 5 करोड़ का कलेक्शन किया। तेलुगु में 1.50 करोड़, तमिल में 75 लाख और मलयालम में 20 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने तीसरे दिन पांच भाषाओं में 26.60 करोड़ कमाए। शोज के ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 11.62 परसेंट रही और दोबहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 25.08 परसेंट तक रही। शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 30.69 परसेंट तक रही। इस तरह रात की ऑक्यूपेंसी मिलाकर शुक्रवार के शोज की ऑक्यूपेंसी 25.5 परसेंट तक रही।

‘टॉक्सिक’ के बारे में

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इस एक्शन-थ्रिलर में यश लीड रोल में हैं। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिका में हैं। ये एक्शन थ्रिलर पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई और 5 महीने के इंतजार के बाद अब जाकर ये फिल्म रिलीज हुई है। हाल ही में ‘टॉक्सिक’ के चेन्नई इवेंट का वीडियो सामने आया था, जिसमें कियारा की तरफ उड़कर आती एक भारी चीज से यश उन्हें बचाते दिखे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस यश को रियल लाइफ हीरो कहने लगे।

ये भी पढ़ेंः कियारा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर इमोशनल हो गए थे यश, आंखों में आए खुशी के आंसू, एक्ट्रेस को याद आया भावुक पल

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!