मुंशी मनुबरवाला मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

समीर पटेल, भरूच

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस मुंशी मनुबरवाला मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुंशी विद्याधाम परिसर, भरूच में भव्य तरीके से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत हाजी वली दशानवाला प्राइमरी स्कूल (गुजराती मीडियम) कक्षा-8 के छात्रों की अनुशासित परेड से हुई।
तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पिछले तीन दशकों से परिसर में कैंटीन की सेवा कर रहे *श्री इलियासभाई दशानवाला* द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर माननीय ट्रस्टी, सीईओ, कैम्पस एडमिन, सभी संस्थानों के प्रमुख, प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री इलियासभाई दशानवाला ने अपने संबोधन में सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की और छात्रों को जिम्मेदार, सुसंस्कृत और अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों को केक वितरित किया गया और गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!