जन्माष्टमी पर दही हांडी के साथ दारू की बोतलें टांग दीं! VIDEO देखकर गुजरात में मचा बवाल

गुजरात के नवसारी जिले के वंसदा तालुका के उनाई गांव में जन्माष्टमी के दौरान दही हांडी (मटकी फोड़) कार्यक्रम के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दही हांडी उत्सव में मटकी के साथ में शराब की बोतलें बांधी गईं। जन्माष्टमी के दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई इस हरकत का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में काफी गुस्सा है। मामला सामने आते ही वांसदा टाउन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

वायरल वीडियो में ‘मैजिक मोमेंट’ ब्रांड की शराब की बोतलें एक बर्तन के साथ साफ दिख रही हैं। पता चला है कि यह वीडियो बूटलेगर धर्मेश खत्री, उसके बेटे हर्ष खत्री और एक और व्यक्ति आशीष पटेल ने अपलोड किया था।

तीनों आरोपी गिरफ्तार।

Image Source : REPORTER INPUTतीनों आरोपी गिरफ्तार।

आस्था पर उठे सवाल

पवित्र त्योहार के दिन दही हांडी के साथ शराब की बोतलें देखकर हिंदू समुदाय और धार्मिक संगठनों की भावनाओं को ठेस पहुंची और लोगों में भारी गुस्सा दिखा। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद वांसडा पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर जांच शुरू की और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने धर्मेश खत्री, हर्ष खत्री और आशीष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 299, 302 और 54 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा पुलिस ने स्थानीय लोगों से त्योहारों के दौरान धार्मिक नियमों का पालन करने और किसी भी अफवाह से दूर रहने की अपील की है।

दही हांडी में शराब बांधकर वीडियो बनाया-

शराब तस्कर है आरोपी धर्मेश खत्री

राज्य में सख्त शराब बैन और हाल ही में हुऐ लढ्ढाकांड के बीच, शराब तस्करों की इस हरकत के खिलाफ स्थानीय हिंदू संगठनों में बहुत गुस्सा है। अगर पुलिस इस मामले में उचित कदम नहीं उठाती तो लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता। यह वीडियो जन्माष्टमी के दिन का है। घटना की सूचना मिलते ही तीनों आरोपियों, मटकी प्रोग्राम के ऑर्गनाइज़र और शराब की बोतलें बांधने वाले को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई। आरोपी धर्मेश खत्री शराब का तस्कर है और उसके खिलाफ पहले भी कई अपराध दर्ज हैं।

(रिपोर्ट- बुरहान मलिक)

यह भी पढ़ें-

दही हांडी कार्यक्रम के बाद हादसा, सिर पर लोहे का ढांचा गिरने से महिला की दर्दनाक मौत; सामने आया VIDEO

पनवेल में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान हादसा, करंट लगने से 5 लोग घायल



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/1-1788778255.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!