4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 6 अक्टूबर को मतदान, जानें नंदीग्राम में कब पड़ेंगे वोट

चुनाव आयोग ने देश की 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक संसदीय सीट के लिए उपचुनाव 6 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी। बता दें कि इन सभी सीटों पर विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।

चुनाव आयोग का पूरा शेड्यूल-

नामांकन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 16 सितंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच यानी स्क्रूटनी 17 सितंबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 6 अक्टूबर 2026 को वोटिंग होगी और 9 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। 11 अक्टूबर को उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

किन विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव?

  1. मदुरंतकम (तमिलनाडु)
  2. धारापुरम (तमिलनाडु)
  3. थट्टांचावडी (पुडुचेरी)
  4. रेजीनगर (पश्चिम बंगाल)
  5. नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)

लोकसभा सीट-

  1. नौगांव (असम)

नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने दिया था इस्तीफा

असम की नौगांव लोकसभा सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफा दिया था, जिसके बाद वहां उपचुनाव हो रहे हैं। अन्य 5 विधासभा सीटों पर भी संबंधित जनप्रतिनिधियों ने इस्तीफा दिया है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस्तीफा दिया था। वह कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भी निर्वाचित हुए थे।

हुमायूं कबीर ने छोड़ी थी रेजीनगर विधानसभा सीट

मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के नेता हुमायूं कबीर चुनाव जीते थे। उन्होंने नोदा विधानसभा सीट से भी चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया था और नोदा विधानसभा के जनप्रतिनिधि के रूप में शपथ ली थी। तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर विधायक मरागथम कुमारवेल  और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने इस्तीफा दिया था। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट से विधायक एन. रंगासामी ने इस्तीफा दिया था।

खबर अपडेट हो रही है…

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!