परिणीति चोपड़ा की ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर रिलीज, बेटी की तलाश में उलझेगी कहानी, रहस्य-रोमांच से होगी भरपूर

परिणीति चोपड़ा नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही है, जो 24 सितंबर को रिलीज होगी। सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति एक ऐसी मां के किरदार में नजर आने वाली हैं जो नौ साल से अपनी लापता बेटी को ढूंढ रही है। दर्शक परिणीति चोपड़ा को इस डेब्यू सीरीज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज में जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, हरलीन सेठी, अनूप सोनी, ध्रुव चौधरी और सुमित व्यास जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी हैं।

बेटी की तलाश में परिणीति चोपड़ा

‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर एक ऐसी कहानी दिखाता है, जो लंबे समय से लापता एक बच्चे और उससे जुड़े सवालों के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे-जैसे मां जवाब ढूंढती है। उसे अपने सबसे करीबी लोगों पर भी शक होने लगता है। मुख्य रहस्य सिर्फ लापता बच्चे को ढूंढने का नहीं है, बल्कि यह पता लगाने का भी है कि वह किस पर भरोसा कर सकती है। ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ परिणीति चोपड़ा की पहली सीरीज है। इसमें वह एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जो सालों तक कोई जवाब न मिलने के बावजूद अपने बच्चे को ढूंढने की हिम्मत नहीं हारतीं। ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा एक नई मां के रोल में हैं, जिनकी नवजात बच्ची को अस्पताल से अगवा कर लिया जाता है। ट्रेलर में आगे दिखाया जाएगा कि नौ साल बाद किडनैपर बच्ची की तस्वीरें भेजकर माता-पिता को परेशान करता है।

रहस्य-रोमांच से भरपूर होगी कहानी

यह सीरीज दिखाती है कि जब कोई गायब हो जाता है तो उसके आस-पास के रिश्तों पर क्या असर पड़ता है। ट्रेलर में दिखाए गए किरदारों की अपनी-अपनी कहानी और मकसद हैं, जिससे मुख्य किरदार को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि क्या आस-पास के लोग उसकी मदद कर रहे हैं या कुछ छिपा रहे हैं।

शक: ट्रस्ट नो वन का की कहानी

‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को रेन्सिल डी’सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​ने बनाया है। इस सीरीज के डायरेक्टर रेन्सिल डी’सिल्वा हैं। सपना मल्होत्रा ​​और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​ने इस सीरीज को प्रोड्यूस किया है। एल्केमी फिल्म्स ने इसे सपोर्ट किया है। मेकर्स ने कहानी के ज्यादातर हिस्से को राज ही रखा है। ट्रेलर में मां की खोज और उसके आस-पास के लोगों पर बढ़ते शक पर फोकस किया गया है। कहानी निजी रिश्तों और बच्चे के साथ क्या हुआ, इस बड़े रहस्य के बीच आगे बढ़ती हुई लगती है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 24 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें – परिणीति चोपड़ा की मिस्ट्री थ्रिलर ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की रिलीज डेट तय, सितंबर में देगी दस्तक

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!