बिपाशा बसु को न्यूट्रिशन प्रोडक्ट में मिले छोटे कीड़े, तुकाराम मुंढे को टैग कर बोलीं- ‘आप आखिरी उम्मीद हैं’

बिपाशा बसु ने एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट से जुड़ी फूड-सेफ्टी की समस्या पर चिंता जताई है। उन्होंने गुरुवार, 10 सितंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक प्रोडक्ट के अंदर छोटे-छोटे कीड़े मिले। उन्होंने इस वीडियो में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग भी किया है और उनसे अपील की कि इस तरह के मिलावट के मामले में वे मदद करें। एक्ट्रेस ने तुकाराम मुंढे से मिलावटी और खराब प्रोडक्ट्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। इसके पहले श्वेता तिवारी के ऑनलाइन ऑर्डर किए गए ड्रिंक से एक कॉकरोच निकला था और उन्होंने भी महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर से इस लापरवाही पर कार्रवाई करने की अपील की थी।

बिपाशा बसु को न्यूट्रिशन प्रोडक्ट में मिला कीड़ा

वीडियो में बिपाशा बसु ने कंटेनर के अंदर की चीजों को जूम करके दिखाया और बताया कि ये छोट-छोटे कीड़े हैं। वीडियो में बिपाशा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘इस न्यूट्रिशन प्रोडक्ट में कीड़े भरे हुए हैं… बहुत छोटे-छोटे कीड़े। हमने जो नया डिब्बा खोला है, वह कीड़ों से भरा हुआ है।’ इस क्लिप के साथ बिपाशा ने तुकाराम मुंढे को टैग किया और लिखा, ‘@tukaram_ias आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं… ताकि हम जो भी खरीदें, उसमें हमें खराब या मिलावटी सामान न मिले।’

जब बिपाशा बसु को ‘जिस्म’ साइन करने पर मिली चेतावनी

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने Elle India से बातचीत में बताया कि जब उन्होंने ‘जिस्म’ साइन करने का फैसला किया तो उन्हें पता था कि वह बहुत बड़ा रिस्क ले रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त इंडस्ट्री में कई लोगों ने उन्हें ये फिल्म नहीं करने की सलाह दी थी, क्योंकि उन्होंने चिंता थी कि बोल्ड सीन करना बिपाशा के करियर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसी बातचीत में बिपाशा ने बेटी देवी के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग पर भी बात की।

बिपाशा बसु का वर्क फ्रंट

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस बिपाशा ने अभी किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है। हाल के सालों में लाइमलाइट से दूर रहीं इस एक्ट्रेस को आखिरी बार 2020 की वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में देखा गया था। उनके फैंस बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – ‘मुंढे जी! अब तो कॉकरोच घर पर आ रहे हैं’, ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप पर फूटा श्वेता तिवारी का गुस्सा, FDA कमिश्नर से लगाई गुहार

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!