दीपावली-छठ के लिए मिलेगी कन्फर्म सीट, कटिहार से मुंबई,अमृतसर और कानपुर-गुवाहाटी के लिए शुरू हुईं स्पेशल ट्रेनें

दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेनों में बंपर बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेगुलर ट्रेनों में बुकिंग विंडो खुलने के कुछ देर के अंदर ही सभी सीटें बुक हो जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को कन्फर्म सीट देने और उनकी यात्रा आरामदायक एवं सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। यहां हम कटिहार-मुंबई, कटिहार-अमृतसर और कानपुर-गुवाहाटी के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स जानेंगे।

मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेल 09189/09190 नंबर से मुंबई सेंट्रल और कटिहार के बीच एक स्पेशल ट्रेन चला रही है। ये ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलाई जा रही है। मुंबई सेंट्रल से कटिहार जाने वाली ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रवाना हो रही है। जबकि, कटिहार से वापस मुंबई सेंट्रल जाने वाली ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रवाना हो रही है। इस ट्रेन में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास के डिब्बे हैं। ये एक सुपरफास्ट ट्रेन है जो 42 घंटे और 25 मिनट में 2292 किमी का सफर तय करती है।

ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान बोरीवली, वापी, वलसाड, भरूच, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर जंक्शन, विदिशा, बीना, झांसी, कानपुर, ऐशबाग, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया और नौगछिया रेलवे स्टेशनों पर रुकती है।

अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेल 05735/05736 नंबर से अमृतसर और कटिहार के बीच एक स्पेशल ट्रेन चला रही है। ये ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलाई जा रही है। अमृतसर से कटिहार जाने वाली ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को रवाना हो रही है। जबकि, कटिहार से वापस अमृतसर जाने वाली ट्रेन प्रत्येक बुधवार को रवाना हो रही है। इस ट्रेन के सभी डिब्बे जनरल क्लास के हैं। ये एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन है जो 36 घंटे और 45 मिनट में 1676 किमी का सफर तय करती है।

ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, राजपुरा जंक्शन, अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, लकसर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, शीशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज, अररिया कोर्ट और पूर्णिया रेलवे स्टेशनों पर रुकती है।

कानपुर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन

04127/04128 नंबर से कानपुर सेंट्रल और गुवाहाटी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चला रही है। ये ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलाई जा रही है। अमृतसर से कटिहार जाने वाली ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रवाना हो रही है। जबकि, गुवाहाटी से वापस कानपुर सेंट्रल जाने वाली ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को रवाना हो रही है। इस ट्रेन में सेकेंड क्लास एसी, थर्ड क्लास एसी, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास के डिब्बे हैं। ये एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन है जो 35 घंटे में 1447 किमी का सफर तय करती है।

ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बंगाईगांव, बरपेटा रोड, रंगिया और कामाख्या रेलवे स्टेशनों पर रुकती है।

इन सभी स्पेशल ट्रेनों की बाकी की सभी जानकारी के लिए भारतीय रेल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप NTES की वेबसाइट पर जाकर भी ट्रेन की अहम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Stock Market Today 16 September, 2026: बाजार ने तेजी के साथ शुरू किया कारोबार, इन शेयरों में तेज बढ़त



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/train-konkan-4-1789538348.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!