भारतीय वनडे स्क्वाड में हो गए कुल 8 बड़े बदलाव, एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज में इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली जाने वाली आगामी तीन वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा नजरें सभी की वनडे स्क्वाड को लेकर थी, क्योंकि उसमें एशियन गेम्स के स्क्वाड का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों का बाहर होना तय था, जिसमें टीम इंडिया के पिछले इंग्लैंड दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज के स्क्वाड को देखा जाए तो कुल 8 बदलाव हुए हैं जिसमें एक खिलाड़ी ऐसा है जो ना तो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज का हिस्सा है और ना ही उस खिलाड़ी को एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड में जगह मिली है।

हर्ष दुबे को किसी भी स्क्वाड में नहीं मिली जगह

इंग्लैंड दौरे पर जब भारतीय टीम ने अपनी पिछली वनडे सीरीज खेली थी तो उसमें हर्ष दुबे स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में रवींद्र जडेजा के वापसी करने के साथ हर्ष दुबे बाहर हो गए। वहीं इसके अलावा प्रिंस यादव भी जो वनडे स्क्वाड का हिस्सा थे उनको जगह नहीं मिली है लेकिन वह इस वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं। वहीं भारतीय टीम के स्क्वाड में हुए अन्य बदलाव को लेकर बात की जाए तो उसमें श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, ईशान किशन और अक्षर पटेल एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड का हिस्सा होने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं चुने गए।

आकिब नबी और नमन धीर को पहली बार मिली वनडे टीम में जगह

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए घोषित हुए टीम इंडिया के स्क्वाड में दो ऐसे खिलाड़ी चुने गए हैं जो वनडे में पहली बार खेलते हुए दिख सकते हैं। इसमें एक नाम तेज गेंदबाज आकिब नबी का नाम शामिल है जो पिछले काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं, जबकि दूसरा नाम घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से खेलने वाले बल्लेबाज नमन धीर का है जिसमें दोनों पहली बार भारतीय वनडे स्क्वाड का हिस्सा बने हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), नमन धीर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, औकिब नबी।

ये भी पढ़ें

ऋषभ पंत को मिली कप्तानी, सरफराज खान बने उपकप्तान, कश्मीर में रणजी ट्रॉफी चैंपियन से लेंगे लोहा

वरुण चक्रवर्ती के बाद नीतीश रेड्डी भी एशियन गेम्स के स्क्वाड से बाहर, 22 साल के खिलाड़ी को पहली बार आया बुलावा

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/indian-cricket-team-70-1789607187.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!