डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का सामना साउथ कोरिया से होगा जिसमें मुकाबले सियोल के ओलंपिक टेनिस कोर्ट में खेले जाएंगे। भारतीय टीम का पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने नीदरलैंड्स का सामना किया था और 3-2 के अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। इसमें भारतीय टीम ने दो सिंगल्स मुकाबले और एक डबल्स मैच में जीत हासिल की थी। अब साउथ कोरिया की मेजबानी में टीम इंडिया को राउंड-2 के मैच खेलने हैं, जिसमें उनके लिए राह आसान नहीं रहने वाली है क्योंकि अनुभवी खिलाड़ी युकी भांबरी अनफिट होने की वजह से हिस्सा नहीं ले रहे हैं, ऐसे में सुमित नागल और एन श्रीराम बालाजी पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। हम आपको भारत और साउथ कोरिया के बीच होने वाले मुकाबलों के शेड्यूल और टाइमिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। गौरतलब है कि टेनिस फैंस भारत में डेविस कप के मुकाबले का लुत्फ वीटो एप पर उठा सकते हैं।
भारत में 18 सितंबर को सुबह 10:30 पर शुरू होगा मुकाबला
भारत और साउथ कोरिया के समय में कुल 3 घंटे 30 मिनट का फर्क है। भारत और साउथ कोरिया के बीच 18 सितंबर को डेविस कप के दूसरे राउंड का पहला मुकाबला वहां के स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा जिसमें सिंगल्स के मुकाबले में भारत के दक्षिणेश्वर सुरेश का सामना साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन से होगा, जिसमें भारत में यह मैच सुबह 10:30 पर शुरू होगा। वहीं 18 सितंबर के दिन दूसरा मुकाबला पहले मैच के खत्म होने के 15 मिनट बाद शुरू होगा जिसमें यह मैच भी सिंगल्स का रहेगा और इसमें भारत की तरफ से सुमित नागल कोर्ट पर होंगे जिसमें उनका सामना साउथ कोरिया के ह्योन चुंग से होगा।
19 सितंबर को डबल्स मैच से होगी शुरुआत
पहले दिन जहां सिर्फ दो मैच खेले जाएंगे तो वहीं दूसरे दिन यानी 19 सितंबर को डबल्स के मैच से शुरुआत होगी। इसमें यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 पर शुरू होगा जिसमें भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में एन श्रीराम बालाजी और निकी कालियंडा पूनाचा कोर्ट में जिसमें उनका सामना साउथ कोरिया की जीसुंग नम और उइसुंग पार्क से होगा। इस मैच के बाद यदि कोई टीम शुरुआती तीनों मैच जीतने में कामयाब होती है तो वह अगले राउंड में पहुंच जाएगी, लेकिन यदि अंतर 2-1 का होता है तो फिर चौथा मैच खेला जाएगा जो सिंगल्स का होगा और यह मुकाबला डबल्स मैच खत्म होने के 20 मिनट बाद शुरू होगा जिसमें सुमित नागल का सामना सूनवू क्वोन से होगा और इस मैच के बाद यदि दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रहती हैं तो उस स्थिति में फिर निर्णायक मुकाबला होगा जो 15 मिनट के बाद शुरू होगा और इसमें मैच में दक्षिणेश्वर सुरेश का सामना साउथ कोरिया के ह्योन चुंग से होगा।
डेविस कप के दूसरे राउंड में किस टीम की होगी किससे भिड़ंत
| मैच | मेजबान देश | समय |
| चिली बनाम स्पेन | चिली | 19 और 20 सितंबर |
| जर्मनी बनाम क्रोएशिया | जर्मनी | 19 और 20 सितंबर |
| ग्रेट ब्रिटेन बनाम इक्वाडोर | ग्रेट ब्रिटेन | 19 और 20 सितंबर |
| ऑस्ट्रिया बनाम बेल्जियम | ऑस्ट्रिया | 18 और 19 सितंबर |
| चेकिया बनाम यूएसए | चेकिया | 18 और 19 सितंबर |
| कनाडा बनाम फ्रांस | कनाडा | 18 और 19 सितंबर |
| साउथ कोरिया बनाम भारत | साउथ कोरिया | 18 और 19 सितंबर |
ये भी पढ़ें
साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप मैच से पहले श्रीराम बालाजी ने भरी हुंकार, कहा – मात देना ही है लक्ष्य
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/sumit-nagal-1789627022.jpg







