‘राइज एंड फॉल 2’ में तेज प्रताप यादव की एंट्री, पेंटहाउस में लगाएंगे अपना ‘दरबार’

‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी हरकतों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद तेज प्रताप यादव राइज एंड फॉल सीजन 2 में आने के लिए तैयार हैं। बिहार के दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री को इस अपकमिंग रियलिटी शो के लिए चुना गया है। उस समय को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें संघर्ष करते देखकर खुश होते थे। अब उन्हें सबक सिखाने वाले हैं। इस नेता ने खुद की तुलना बरगद के पेड़ की मजबूती से की।

तेज प्रताप यादव का राइज एंड फॉल 2 में होगा धमाका

वायरल हो रहे क्लिप में तेज प्रताप अपनी ताकत का जोरदार दावा करते हुए दिख रहे हैं। वे कहते हैं, ‘जब मैं उड़ते समय लड़खड़ाया और सब मजा ले रहे थे तो वे भूल गए कि मैं बरगद का पेड़ हूं – ऐसा बरगद, जिसकी जड़ें उसकी शाखाओं से भी ज्यादा मजबूत होती हैं और इसीलिए मैं राइज एंड फ़ॉल में धूम मचाने आ रहा हूं।’

तेज प्रताप यादव लगाएंगे ‘दरबार’

टावर में अपने समय के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘वहां के पेंटहाउस पर कब्जा नहीं करेंगे, दरबार लगाएंगे और नीचे वाले बेसमेंट के लोगों पर राज करेंगे।’ तेज प्रताप ने आखिर में कहा, ‘और दुनिया को बता दीजिए कि पूरा बिहार हमारा परिवार है।’

राइज एंड फॉल के नए होस्ट

जहां ‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था। वहीं दूसरे सीजन के लिए मेकर्स ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को नया होस्ट बनाया है। वह ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के होस्ट के तौर पर अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे। इस शो के होस्ट के तौर पर उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट ने मुझे एक बात सिखाई है, आखिरी गेंद से पहले कोई मैच नहीं जीता जाता, और राइज एंड फॉल सीजन 2 इस अनिश्चितता को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है। एक होस्ट के तौर पर इस गेम के बारे में जो चीज मुझे उत्साहित करती है, वह यह है कि इसमें कोई आसान जीत नहीं होती और कोई पक्की पोजिशन नहीं होती।’

कब-कहां देखें राइज एंड फॉल

राइज एंड फॉल सीजन 2 में स्वरा भास्कर, राजनेता शहजाद पूनावाला, टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और अभिनेता करण पटेल भी नजर आएंगे। इसका प्रीमियर 26 सितंबर को होगा और यह हर दिन दोपहर 12 बजे प्रसारित होगा।

ये भी पढ़ें- ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, स्वरा भास्कर से लेकर शहजाद पूनावाला की एंट्री, सहवाग के शो में प्रियंका चाहर चौधरी भी करेंगी धमाका

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!