भारत-जापान ऐतिहासिक T20I पर मंडराया तूफान का खतरा, भारी बारिश का अलर्ट

भारत और जापान के बीच होने वाले ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मुकाबले पर अब खराब मौसम का साया मंडराने लगा है। जापान में दस्तक दे चुके शक्तिशाली तूफान डुजुआन ने हालात बिगाड़ दिए हैं। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के चलते टीम इंडिया को मुकाबले से एक दिन पहले अपना ट्रेनिंग सेशन तक रद्द करना पड़ा। ऐसे में 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस खास मुकाबले के आयोजन को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है।

श्रेेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को जापान के खिलाफ एकमात्र T20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलना है। यह मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों देशों की पहली भिड़ंत होगी। इस मुकाबले को सुजुकी कप नाम दिया गया है और इसका आयोजन भारत-जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर किया जा रहा है। हालांकि, मुकाबले से पहले मौसम ने टीम इंडिया की तैयारियों में खलल डाल दिया है।

जापान के कई इलाकों पर टाइफून डुआजुन का खतरा

21 सितंबर को टाइफून डुआजुन जापान के प्रशांत तट की ओर बढ़ रहा था। इसके प्रभाव से कांटो क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भी चेतावनी दी है कि तूफान के करीब आने के साथ हालात तेजी से खराब हो सकते हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 सितंबर को सानो शहर में दिन के समय 83 प्रतिशत बारिश होने की संभावना हैं। ऐसे में भारत-जापान ऐतिहासिक मुकाबले से पहले फैंस और आयोजकों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

बता दें, पूर्वी जापान के कई इलाकों में पहले ही भारी बारिश हो चुकी है। इजु द्वीप समूह और प्रशांत तट से लगे कुछ क्षेत्रों में 19 सितंबर से 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले समय में और तेज बारिश की आशंका जताई है। कांटो और मध्य जापान में लगातार बारिश वाले बैंड बनने की संभावना भी बताई गई है, जिससे अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

एशियन गेम्स पर भी तूफान का असर

टाइफून का असर एशियन गेम्स पर भी पड़ा है। खराब मौसम के कारण सोमवार को घुड़सवारी से जुड़े मुकाबले स्थगित करने पड़े, जिन्हें अब 22 सितंबर को कराने की योजना है। इसके अलावा जापान में 21 सितंबर को कम से कम 275 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

भारत-जापान मुकाबला टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स से पहले आखिरी तैयारी मैच भी है। भारतीय टीम 28 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और क्वार्टर फाइनल में उतरेगी। भारत पिछली बार एशियन गेम्स में T20 क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत चुका है और मौजूदा T20 वर्ल्ड चैंपियन भी है। ऐसे में जापान के खिलाफ मुकाबले को लेकर टीम और फैंस दोनों की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, कब और सुबह कितने बजे खेला जाएगा IND vs JPN टी20 इंटरनेशनल मुकाबला

एशियन गेम्स में कब होगा भारत बनाम श्रीलंका मुकाबला, टीम इंडिया का मेडल पक्का, अब गोल्ड की उम्मीद

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ind-vs-jpn-1789989718.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!