खाना पकाने के लिए इन ऑयल्स का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, हार्ट से लेकर ब्रेन तक हो सकता है नुकसान, डॉक्टर ने बताई वजह

आपके शरीर के लिए नुकसानदायक चीज सिर्फ शराब, चीनी या प्रोसेस्ड फ़ूड का सेवन ही नहीं है बल्कि एक ऐसी चीज भी है जिसका इस्तेमाल आप दिन में दो बार खाना बनाने के लिए करते हैं। हम बात कर रहे हैं रिफाइंड ऑयल और वनस्पति घी की। आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम ज़ैदी के मुताबिक़, खाना बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल आपके हार्ट, लिवर और ब्रेन को बहुत ज़्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। चलिए जानते हैं कौन कौन से तेल सेहत के लिए हानिकारक हैं और इनकी जगह खाना बनाने के लिए किस तेल का इस्तेमाल करना चाहिए?

खाना पकाने के लिए किन तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए?

रिफाइंड ऑयल: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि खाना पकाने के लिए सनफ्लॉवर ऑयल, सोयाबीन ऑयल, राइस ब्रेन ऑयल, कैनोला ऑयल और वनस्पति घी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। उनका कहना है कि इस तरह के ऑयल की पैकेजिंग पर भले ही भले ही हेल्दी हार्ट जैसे दावे किए गए जाएं लेकिन किसी भी तेल का असर उसकी प्रोसेसिंग, फैटी एसिड प्रोफ़ाइल और सेवन की मात्रा पर निर्भर करता है। 

दरअसल, रिफाइंड ऑयल तैयार करने की प्रक्रिया में सीड्स को दो सौ डिग्री से ज़्यादा हीट पर रखा जाता है। ज्यादा तापमान और प्रोसेसिंग के दौरान तेल की संरचना में बदलाव हो सकते हैं। इस वजह से सीड्स के सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और ऑयल में इन्फ्लेमेशन कॉज़िंग कम्पाउंड बढ़ सकते हैं। जो हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर की वजह बनते हैं। 

वन्सपति घी या डालडा: वहीं, अगर आप खाना बनाने के लिए वन्सपति घी या डालडा का इस्तेमाल करते हैं तो बता दें यह रिफाइंड ऑयल से भी ज़्यादा खतरनाक है। इसमें बहुत ज़्यादा ट्रांस फैट होते हैं। WHO ने कहा है कि ट्रांस फैट का इस्तेमाल सिगरेट जितना खतरनाक होता है और यह हार्ट अटैक का सबसे बड़ा रीजन हो सकता है।

खाना पकाने के लिए किस ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए?

डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि खाना पकाने के लिए आपको देसी घी या फिर कच्ची घानी सरसो के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल में यह बदलाव करने से आपका हार्ट, लिवर और ब्रेन हेल्दी होगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!