चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए हममें से ज्यादातर लोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। सॉफ्ट स्किन के लिए चेहरे पर जेल भी लगाते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट में केमिल का इस्तेमाल भी होता है जो स्किन को डैमेज कर सकता है। ऐसे में आप चाहे तो घर पर ही रोज एलोवेरा जेल तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। गुलाब की पंखुड़ियां, गुलाब जल और एलोवेरा जेल से तैयार होने वाला ये जेल स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। यहां से जान लें इसे बनाने का तरीका।
बनाने के लिए क्या क्या चाहिए
- ताजे गुलाब की पंखुड़ियां – 2 से 3 गुलाब की
- गुलाब जल – 3 से 4 बड़े चम्मच
- एलोवेरा जेल – 3 बड़े चम्मच
- विटामिन E कैप्सूल – 1
- बादाम का तेल – आधा छोटा चम्मच, खासकर ड्राई स्किन के लिए
घर पर ऐसे तैयार करें रोज एलोवेरा जेल
सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को लें और उसे साफ पानी से धो लें। इसे धोने के बाद थोड़ा सा गुलाब जल लें और मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। इसे पीसने के बाद इस मिश्रण को साफ सूती कपड़े या बारीक छलनी से छान लें। अब एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल लें और उसमें तैयार किया हुआ गुलाब जल का अर्थ डालें, विटामिन E कैप्सूल का तेल और बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आपका रोज एलोवेरा जेल बनकर तैयार है। इसे साफ कांच के जार में स्टोर करके रख दें।
रोज एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश की मदद से अच्छी तरह धो लें। फिर चेहरे को पोंछ लें। अब तैयार रोज एलोवेरा जेल को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आप इसे रात को सोने से पहले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चेहरे पर रोज एलोवेरा जेल लगाने के फायदे
त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करे: एलोवेरा स्किन को बिना चिपचिपा बनाए हाइड्रेट करता है, जबकि गुलाब जल नमी को लॉक करने में मदद करता है।
मुंहासे और सूजन कम करे: एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स को रोकते हैं। गुलाब का जेल त्वचा की रेडनेस और जलन को शांत करता है।
त्वचा का रंग निखारे: गुलाब में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बों, डार्क स्पॉट्स और टैनिंग को हल्का करके नेचुरल ग्लो लाते हैं।
एंटी-एजिंग गुण: यह जेल चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करके त्वचा में कसाव बनाए रखने में मदद करता है।









