41 साल की उम्र में साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 13 साल पहले खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

साउथ अफ्रीका के लिए करीब एक दशक पहले आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले बल्लेबाज कोलिन इंग्राम ने 41 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। करीब 20 साल तक मैदान पर एक्टिव रहने वाले इंग्राम ने इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा दुनिया की कई बड़ी T20 लीग में अपनी पहचान बनाई। अब वह क्रिकेट से पूरी तरह दूर नहीं होंगे, बल्कि कोचिंग के जरिए खेल से जुड़े रहेंगे।

इंग्राम ने सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

इंग्राम ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने ग्लैमरगन के लिए काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 में वारविकशायर के खिलाफ मैच खेलने के करीब दो सप्ताह बाद यह फैसला लिया। उस मुकाबले में उन्होंने 19 और 5 रन की पारियां खेली थीं। हालांकि, पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन इससे बेहतर रहा और उन्होंने 12 मैचों में 628 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 31.40 रहा।

इंग्राम ने लिखा कि एक शर्मीले किसान परिवार के बच्चे ने कभी उस खेल को खेलने का सपना देखा था, जिसे वह बेहद पसंद करता था। उन्होंने कहा कि 20 साल से ज्यादा समय तक उस सपने को जीना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। बल्लेबाजी के प्रति अपने लगाव को याद करते हुए उन्होंने इसे एक कला की तरह बताया, जिसमें बल्ला उनके लिए पेंटब्रश जैसा रहा।

फ्री स्टेट के खिलाड़ी रहे इंग्राम ने 2004-05 सीजन में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद अक्टूबर 2010 में जिम्बाब्वे के साउथ अफ्रीका दौरे पर उन्हें पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली। नवंबर 2013 तक वह साउथ अफ्रीका की व्हाइट-बॉल टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 31 ODI मैचों में 32.42 की औसत से 843 रन बनाए, जबकि 9 T20 इंटरनेशनल में 210 रन उनके नाम रहे। T20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट 129.62 रहा।

इंग्राम ने परिवार और साथी खिलाड़ियों को जताया आभार

इंग्राम ने साउथ अफ्रीका के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2013 में खेला था। इसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपना करियर आगे बढ़ाया और दुनिया की कई प्रमुख T20 लीग में नजर आए। वह IPL, बिग बैश लीग, ILT20, कैरेबियन प्रीमियर लीग, द हंड्रेड, पाकिस्तान सुपर लीग और SA20 जैसी प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं। कुल मिलाकर इंग्राम ने 378 T20 मैच खेले और 9017 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 138.50 रहा। इस दौरान वह एक सफल T20 फ्रीलांसर के तौर पर अलग-अलग देशों की लीग में खेलते रहे। संन्यास का ऐलान करते हुए इंग्राम ने अपने परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों, कोचों, सपोर्ट स्टाफ, क्लबों, फ्रेंचाइजी और फैंस का शुक्रिया अदा किया। हालांकि, इंग्राम ने क्रिकेट को पूरी तरह छोड़ने का फैसला नहीं किया है। उन्होंने बताया कि अब वह कोचिंग करियर की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें:

भारत ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, श्रीलंका को फाइनल में 147 रनों से पीटा

IND vs JPN T20I मैच हर बॉल पर गजब का रोमांच, एक- एक बॉल पर थमी सांसें, आखिर में मिली केवल दो रन की जीत

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/colin-ingram-1790071876.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!