रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी मटर कोफ्ता, घर पर बनाएं एकदम सॉफ्ट और मखमली ग्रेवी, भूल जाएंगे मार्केट का स्वाद

क्रीमी मटर कोफ्ता उत्तर भारत की एक बहुत ही फेमस डिश है। इसका नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाएगा। यह खास मौकों, त्योहारों या वीकेंड पर मेहमानों को परोसने के लिए एक बेहतरीन डिश है। इसका अनूठा स्वाद सॉफ्ट मटर के कोफ्तों और गाढ़ी, क्रीमी ग्रेवी लोगों को खूब पसंद आ सकती है। अगर आपका मन कुछ क्रीमी और मज़ेदार खाने का कर रहा है, तो ‘क्रीमी मटर कोफ़्ता’ आपके लिए एकदम परफेक्ट डिश है। यहां क्रीमी मटर कोफ्ता की आसान सी रेसिपी दी गई है, नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • 2 कप मटर
  • 5 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक
  • 1 कप वेजिटेबल ऑयल
  • 3 मध्यम आकार के कद्दूकस किए हुए प्याज़
  • 2 कप हैवी क्रीम

बनाने का तरीका

स्टेप 1

सबसे पहले, मटर को पानी में धो लें और मिक्सर जार में डालकर दरदरा पेस्ट बना लें। इसके बाद, मटर के मिश्रण को आटा गूंथने वाली परात में निकालें और उसमें बेसन और नमक मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण का मुलायम आटा गूंथ लें। आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें और उनसे छोटी-छोटी लोइयां बना लें। इन्हें गीले टॉवल से ढककर अलग रख दें।

स्टेप 2
अब, मध्यम आंच पर गहरे तले वाला पैन रखें और उसमें तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो तैयार बॉल्स को तेल में डालें और उन्हें तब तक डीप-फ्राई करें जब तक कि वे हल्के क्रिस्पी और बाहर से करारे न हो जाएं। जब बॉल्स फ्राई हो जाएं, तो उन्हें निकाल लें और एक्सट्रा तेल सोखने वाले पेपर पर निकाल दें।

स्टेप 3
इसके बाद एक कड़ाही को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसके बाद इसमें जीरा डालें। अब कड़ाही में कद्दूकस किया हुआ प्याज़ और नमक डालें। प्याज़ के हल्का भूरा होने तक पकाएं। इसमें 5 से 8 मिनट लग सकते हैं।

स्टेप 4
प्याज़ के मिश्रण में 1/2 कप पानी और फिर क्रीम डालें। कोफ़्तों के लिए क्रीमी ग्रेवी बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मिलाएं और पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।

स्टेप 5
आखिर में तैयार कोफ़्ता बॉल्स को क्रीमी ग्रेवी में डालें और धीरे-धीरे चलाएं ताकि कोफ़्ता बॉल्स पर ग्रेवी अच्छी मिक्स हो जाए। इसे लगभग 2 मिनट तक पकाएं और ऊपर से धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें। फिर इसे लच्छा पराठा या रूमाली रोटी के साथ गरमा-गरम परोसें। 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!