नेपाल क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को हराकर किया बड़ा उलटफेर, एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल का पेच फंसा

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने के लिए मिला। अहम मुकाबले में नेपाल क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को हराने में सफलता हासिल कर ली है। इस मैच के बाद क्वार्टर फाइनल का पेच फंस गया है। अफगानिस्तान की टीम अगर अपना मैच जीत जाती तो वो क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेती, लेकिन नेपाल ने ना केवल उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया, बल्कि अपनी भी दावेदार मजबूत कर ली है। अब इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जाने वाली टीम कौन सी होगी, ये तय नहीं है। 

नेपाल की मजबूत गेंदबाजी के सामने नहीं चले अफगानिस्तान के बल्लेबाज

अफगानिस्तान और नेपाल के बीच एशियन गेम्स के खेले गए मैच में नेपाल ने कमाल कर दिया। अफगानिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन टीम का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में सात ​विकेट पर केवल 102 ही रन बना सकी। फैसल शिनोजादा और नजीबुल्लाह जादरान ने 30.30 रन जरूर बनाए, लेकिन ये नाकाफी साबित हुए। नेपाल के लिए कुशल भुर्टेल ने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए और अफगानिस्तान की कमर तोड़ दी। ​ललित राजवंशी ने चार ओव में 13 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। अब नेपाल को जीत के लिए केवल 103 ही रनों की जरूरत थी। 

नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया

जब नेपाल की बल्लेबाजी शुरू हुई तो पहले ही ओवर में कुशल भुर्टेल दो बॉल पर शून्य रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें फरीदून दाऊदजई ने चलता किया, ऐसे में लगा कि अफगानिस्तानी टीम अपनी मजबूत गेंदबाजी के बल पर इस मैच को जीत लेगी, लेकिन नेपाल के लिए बहुत छोटा सा स्कोर चेज करने के लिए था। आसिफ शेख भी दो रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि संदीप जोरा ने अच्छी पारी खेली, उन्होंने 34 रन बनाए। रोहित पौडेल ने भी 32 बॉल पर 33 रनों की पारी खेली। कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने आखिर में आकर 18 बॉल पर 15 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिला दी। टीम ने 17.2 ओवर में ही पांच विकेट पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

अफगानिस्तान और नेपाल के दो दो अंक, आखिरी मैच से होगा क्वार्टर फाइनल का फैसला

अफगानिस्तान की टीम इससे पहले अपना पहला मैच जीतकर दो अंक हासिल कर चुकी है और नेपाल के भी अब इस जीत के बाद दो अंक हो गए हैं। हालांकि बेहतर रन रेट के आधार पर अफगानिस्तानी टीम पहले नंबर पर है। अब इस ग्रुप में नेपाल और जापान के बीच मैच खेला जाएगा। जापान के अभी शून्य अंक हैं। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम क्वार्टर फाइनल में जाएगी। इस ग्रुप की तीन में से दो टीमें क्वार्टर फाइनल में जाएंगी, दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का मुकाबला भारत से होगा। कुल मिलाकर आखिरी मैच काफी रोचक होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें 

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह पटका, पहले टेस्ट में दर्ज की बड़ी जीत

केवल 6 वनडे मैचों में ठोक दी 2 सेंचुरी, वेस्टइंडीज सीरीज में फिर भी बैठना होगा बाहर!

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/rohit-paudel-pti-1790324197.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!