भारत में जन्में क्रिकेटर ने 39 साल की उम्र में लिया संन्यास, 2 साल पहले कराना पड़ा था लिवर ट्रांसप्लांट

भारत से आयरलैंड तक क्रिकेट का सफर तय करने वाले सिमी सिंह ने 39 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। आयरलैंड के इस ऑलराउंडर ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं। गंभीर बीमारी और लिवर ट्रांसप्लांट के बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले सिमी ने अब अपने खेल करियर को औपचारिक रूप से खत्म करने का फैसला किया है।

पंजाब में जन्मे सिमी सिंह 2006 में 19 साल की उम्र में आयरलैंड चले गए थे। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए उन्हें करीब 11 साल का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आयरलैंड के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 2022 तक आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया।

आयरलैंड के लिए खेले 50+ T20I मैच

सिमी ने आयरलैंड के लिए कुल 88 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इनमें 35 ODI और 53 T20 इंटरनेशनल मैच शामिल रहे। दोनों फॉर्मेट में उन्होंने 2000 से ज्यादा रन बनाए और 83 विकेट अपने नाम किए। ODI में उनकी गेंदबाजी खास तौर पर प्रभावी रही और उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 3.99 का रहा। उनके करियर का सबसे खास प्रदर्शन 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया। सिमी ने उस मुकाबले में नाबाद शतक लगाया और नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए ODI क्रिकेट में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। 2021 में उन्हें ICC मेन्स ODI टीम ऑफ द ईयर में भी जगह मिली। वह 2022 T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की टीम का हिस्सा भी रहे। उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला उसी टूर्नामेंट में श्रीलंका के खिलाफ था।

2024 में सिमी को हुई गंभीर बीमारी

2024 में सिमी को गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा। उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट कराना पड़ा। सफल ट्रांसप्लांट के बाद उन्होंने पूरी तरह रिकवरी की और अब अपने खेलने के करियर को विराम देने का फैसला किया है। संन्यास की घोषणा करते हुए सिमी ने कहा वह 19 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का सपना लेकर आयरलैंड आए थे और पीछे मुड़कर देखते हैं, तो यह सफर किसी सपने जैसा लगता है। वह आयरलैंड और उन सभी लोगों का बहुत आभारी हैं, जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया, उन पर भरोसा किया और उनकी मदद की। उनके परिवार के प्यार और सहयोग के बिना यह सब मुमकिन नहीं हो पाता। वे इस सफर के हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे।

यह भी पढ़ें:

वेस्टइंडीज ने तोड़ा 43 साल पुराना ​कीर्तिमान, वनडे क्रिकेट में रच दिया नया इतिहास

जॉन कैंपबेल ने रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ ठोका सबसे तेज शतक, तोड़ा 27 साल पुराना कीर्तिमान

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/simi-singh-1790776526.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!