कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स सेमीफाइनल मुकाबला, टीवी और मोबाइल कैसे देखें LIVE मैच

भारत और श्रीलंका की टीमें एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में आमने सामने आने वाली हैं। यहां टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। टीम इंडिया बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है, क्योंकि उसका मैच बारिश के कारण हो ही नहीं पाया। श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें भी ऐसे ही यहां तक पहुंची हैं। इस बीच भारत और श्रीलंका के बीच एक अक्टूबर यानी गुरुवार को मुकाबला खेला जाएगा। मैच कितने बजे शुरू होगा और इसे आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे ये जान लीजिए। 

भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं

एशियन गेम्स में अब क्रिकेट के अहम मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें सेमीफाइनल में अपनी अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। हालांकि कोई भी टीम अपना मैच जीतकर यहां तक नहीं पहुंची है। जबरदस्त बारिश के कारण मैच रद होते रहे और आईसीसी रैंकिंग के आधार पर टीमें आगे बढ़त रहीं। अब जहां एक ओर भारत का मैच श्रीलंका से होगा, वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच होगा, उसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच टक्कर होगी। भारतीय टीम अगर अपना ये मैच जीत जाती है तो उसका मेडल पक्का हो जाएगा, लेकिन उसकी नजर फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम करने पर होंगी। 

सुबह दस बजे से शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स सेमीफाइनल मैच

भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय समय अनुसार सुबह दस बजे मैदान में उतरेगी। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे टॉस होगा। अगर मौसम सही रहा तो ठीक दस बजे पहली बॉल फेंक दी जाएगी। इस दिन यानी गुरुवार को ही पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। ये मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हो जाएगा, इससे आधे घंटे पहले यानी पांच बजे टॉस होगा। अभी तो मैच होने की संभावना है, लेकिन बचे हुए घंटों में अगर मौसम बदल जाए तो कुछ कहा नहीं जा सकता। 

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर देख सकते हैं भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला

भारत बनाम श्रीलंका और पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच अगर आप लाइव देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा। यानी टीवी पर मैच सोनी के स्पोर्ट्स चैनल पर आएगी, वहीं अगर आप इस मैच को स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और टैबलेट पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी लिव एप पर जाना होगा। इस बात का ध्यान रखिएगा। 

यह भी पढ़ें 

वेस्टइंडीज ने तोड़ा 43 साल पुराना ​कीर्तिमान, वनडे क्रिकेट में रच दिया नया इतिहास

जॉन कैंपबेल ने रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ ठोका सबसे तेज शतक, तोड़ा 27 साल पुराना कीर्तिमान

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/shreyas-iyer-4-pti-1790774644.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!