‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में निभाई राम की भूमिका, अब देव शर्मा ने दिखाया रोमांटिक अंदाज, चर्चा में म्यूजिक वीडियो

एक्टर देव शर्मा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में देव शर्मा ने भगवान राम की भूमिका निभाई है। 17 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच देव शर्मा एक और वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में भगवान राम की भूमिका निभाने के बाद देव शर्मा एक नए म्यूजिक वीडियो ‘तेरे इश्क का साया’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

नए म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में देव शर्मा

देव शर्मा अब अपने म्यूजिक वीडियो ‘तेरे इश्क का साया’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ मोनिका रावण नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और रोमांटिक अंदाज ने अब फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। पिछले दिनों महाकाव्य श्री रामायण कथा में भगवान राम के किरदार को लेकर सुर्खियां बटोरने के बाद अब देव शर्मा का बिल्कुल अलग अंदाज देखकर फैंस भी हैारन हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच उनके इस रोमांटिक अवतार की काफी चर्चा हो रही है।

मोनिका रावण संग जमी देव शर्मा की जोड़ी

इस म्यूजिक वीडियो में देव शर्मा एक्ट्रेस मोनिका रावण के साथ नजर आ रहे हैं। देव शर्मा और मोनिका रावण स्टारर ये गाना अल्ट्रा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को जीत आर ने आवाज दी है और इसके बोल जमील अहमद ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक वीडियो का निर्देशन जिगर खान ने किया है और देव शर्मा-मोनिका रावण और जीत आर जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के बारे में

महाकाव्य श्री रामायण कथा की बात करें तो इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा ने माता सीता की भूमिका निभाई है और देव शर्मा ने भगवान राम की। वहीं रजनीश दुग्गल फिल्म में लंकापति रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में शील वर्मा ने भगवान राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाया है। बता दें देव शर्मा ने जिन्होंने 2014 में फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे 2014 में ‘हीरोपंती’, 2017 में ‘मुजफ्फरनगर 2013’ में दिखाई दिए और ‘आ भी जा ओ पिया’ में कौशल का किरदार निभाकर चर्चा में आए।

ये भी पढ़ेंः ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता-राम बने अंजलि अरोड़ा-देव शर्मा, नेटिजन्स ने दिए मिक्स्ड रिएक्शन

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!