हाईवे पर आगे चल रही कार को पीछे से मारी भीषण टक्कर, हादसे का डरावना VIDEO आया सामने; 1 महिला की मौत, 4 घायल

कर्नाटक के मंड्या जिला के नागमंगला तालुक के बेल्लूर क्रॉस के पास बेंगलुरु-मंगलुरु नेशनल हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह प्रभावित हुए। हादसे की पूरी घटना हाईवे से गुजर रही एक अन्य कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। घायलों को इलाज के लिए बेल्लूर अस्पताल ले जाया गया। मामला बेल्लूर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र का है।

SUV की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत

एक अन्य खबर में, महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन इलाके में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार लग्जरी SUV की टक्कर से 19 वर्षीय डिलीवरी बॉय शुभम प्रजापति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शुभम किराए के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन से जा रहा था, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार SUV ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शुभम के सिर में गंभीर चोटें आईं। गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि शुभम ने कथित तौर पर लेन बदली थी, जबकि SUV तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

हादसे के बाद बांद्रा पुलिस ने SUV चालक 28 वर्षीय युवराज राजकुमार बहती को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे जमानत मिल गई। मृतक के परिजनों ने चालक के नशे में होने का संदेह जताया है, जबकि पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के समय वह नशे में प्रतीत नहीं हुआ। चालक के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने BNS के तहत लापरवाही से मौत और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। शुभम अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए डिलीवरी का काम करता था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

KSR स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी आग

वहीं, क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (KSR) बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में रविवार देर रात खड़ी एक ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई। रेलवे के एक कर्मचारी ने खड़ी बोगी से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फायर और इमरजेंसी सर्विस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे इसे आस-पास की पटरियों और दूसरी बोगियों तक फैलने से रोक लिया गया। 

ये भी पढ़ें-

रात के अंधेरे में KSR स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी बनी आग का गोला, धू-धूकर जलती रही; VIDEO आया सामने

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!