बुलेट ट्रेन को लेकर अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, दिसंबर में सूरत-वापी सेक्शन होगा पूरा; अप्रैल-मई में पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन

भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा अपडेट दिया है। देश में बुलेट ट्रेन का निर्माण काम काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। रेल मंत्री ने ऐलान किया है कि इस साल दिसंबर तक सूरत से वापी के बीच पहले सेक्शन का निर्माण काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगले साल अप्रैल या मई महीने तक भारत में ही बन रही बुलेट ट्रेन को पटरियों पर लाकर उसकी टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी।

रेल मंत्री ने बताया कि सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक रहा तो अगले साल के मध्य तक सूरत से वापी के बीच बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन का उद्घाटन कर दिया जाएगा। फिलहाल भारत में जो बुलेट ट्रेन निर्मित की जा रही है, उसका स्क्वीज टेस्ट चल रहा है, जिससे ट्रेन की बॉडी की मजबूती को आंका जाता है। ट्रेन की तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बोगी, कोच, प्रोपल्शन सिस्टम, व्हीकल इलेक्ट्रॉनिक्स का डिजाइन और पहियों का डिजाइन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। इसके अलावा ओवरहेड इलेक्ट्रिकल पेंटोग्राफ और स्टेशनों के साथ सिस्टम का इंटीग्रेशन भी पूरा हो चुका है।

BKC से ठाणे के बीच समुद्र के नीचे टनल का काम तेज

मुंबई के बीकेसी (BKC) से ठाणे के बीच समुद्र के नीचे बनने वाली अंडर-सी टनल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका काम भी काफी अच्छी रफ्तार से चल रहा है। समुद्र के नीचे टनल बनाने की प्रक्रिया को समझाते हुए उन्होंने बताया कि सबसे पहले लिफ्ट की तरह एक बड़ा शाफ्ट बनाया गया, जिससे टनल बोरिंग मशीन (TBM) को जमीन के नीचे उतारा गया। शुरुआती दौर में TBM मशीन को सही दिशा में सेट करना ही सबसे मुश्किल काम होता है। अब दोनों TBM मशीनें पूरी तरह से सेट हो चुकी हैं और वे बहुत तेज गति से टनल बनाने का काम शुरू कर रही हैं।

2021 में शुरू हुआ था सफर, अगले साल मिलेगा तोहफा

प्रोजेक्ट की समय-सीमा पर बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन का निर्माण काम साल 2021 में शुरू हुआ था। बीच में कोरोना महामारी और ज्यादा कॉम्पलेक्स डिजाइन के कारण कुछ चुनौतियां आईं, लेकिन टीम ने इतने कम समय में शानदार प्रगति हासिल की है। रूट पर स्टेशनों और ब्रिज का काम भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि अगले साल देशवासियों को बुलेट ट्रेन का तोहफा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- देश की पहली बुलेट ट्रेन का कब शुरू होगा ट्रायल? यात्री कब से कर सकेंगे सफर? रेल मंत्री ने बताया पूरा प्लान



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/bullet-trrain-picsart-aiimageenhancer-1790087649.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!