एशियन गेम्स 2026 में 23 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों के सामने मेडल जीतने के कई मौके होंगे। भारत की नजर खास तौर पर वेटलिफ्टिंग और शूटिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर रहेगी। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू महिलाओं के 49 किग्रा कैटेगिरी के फाइनल में उतरेंगी, जबकि दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर शूटिंग में चुनौती पेश करेंगी।
मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद
मीराबाई चानू के मुकाबले पर सभी की निगाहें रहेंगी। 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुकीं मीराबाई अब एशियन गेम्स में महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में हिस्सा लेंगी। ऐसे में उनके पास भारत के मेडल अभियान में एक और मेडल जोड़ने का मौका होगा। शूटिंग में मनु भाकर भारत की उम्मीदों का बड़ा चेहरा होंगी। पेरिस 2024 ओलंपिक में दो व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर अब एशियन गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगी। उनका लक्ष्य व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई करना होगा। शूटिंग रेंज में उनके प्रदर्शन पर भारतीय प्रशंसकों की खास नजर रहेगी।
बैडमिंटन में चीन से होगा सामना
बैडमिंटन में भी भारत के लिए दिन महत्वपूर्ण होगा। मेन्स टीम सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के सामने होगी। भारतीय टीम पहले ही कम से कम कांस्य पदक पक्का कर चुकी है। अब उसके पास चीन को हराकर फाइनल में पहुंचने और पदक का रंग बदलने का मौका होगा। इस तरह एशियन गेम्स के चौथे दिन वेटलिफ्टिंग, शूटिंग और बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी। मीराबाई चानू के फाइनल से भारत को सीधे मेडल की उम्मीद होगी, जबकि मनु भाकर और मेन्स बैडमिंटन टीम अपने-अपने मुकाबलों में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
एशियन गेम्स 2026 में 23 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी इन इवेंट्स में हिस्सा लेंगे (भारतीय समयानुसार)
स्विमिंग
- सुबह 6:42 बजे – मेन्स 100 मीटर बटरफ्लाई – हीट 2 – बेनेडिक्टन रोहित, साजन प्रकाश
- सुबह 7:03 बजे – मेन्स 200 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट 2 – वेदांत माधवन, अनीश गौड़ा
- दोपहर 1:38 बजे – मेन्स 100 मीटर बटरफ्लाई फाइनल – बेनेडिक्टन रोहित, साजन प्रकाश (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- दोपहर 1:54 बजे – मेन्स 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल – वेदांत माधवन, अनीश गौड़ा (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
बैडमिंटन
- सुबह 11:30 बजे – मेन्स टीम सेमीफाइनल – भारत बनाम चीन
बॉक्सिंग
- सुबह 10:15 बजे – मेन्स 80 किग्रा, राउंड ऑफ 16 – अंकुश बनाम हम्सा वोगेल (बहरीन)
कैनो स्प्रिंट
- सुबह 6:30 बजे – मेन्स कयाक फोर 500 मीटर हीट्स – ओइनम अरुण सिंह, हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, वरिंदर सिंह, नाओचा सिंह लैतोंजम
- सुबह 6:50 बजे – वूमेन्स कैनो सिंगल 200 मीटर हीट्स – मेघा प्रदीप
- सुबह 7:10 बजे – वूमेन्स कयाक डबल 500 मीटर हीट्स – पार्वती गीता, सोनिया देवी फैरेम्बम
- सुबह 10:30 बजे – मेन्स कयाक डबल 500 मीटर हीट्स – प्रोहित बारोई, प्रसन्ना कुमार चेम्पडियिल सत्यप्रकाश
- सुबह 10:50 बजे – वूमेन्स कैनो डबल 500 मीटर हीट्स – नेहा देवी लेइचोनबाम, मेघा प्रदीप
घुड़सवारी (इक्वेस्ट्रियन)
- सुबह 6:30 बजे – इवेंटिंग टीम क्रॉस कंट्री (मेडल राउंड) – फुआद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा, आशीष लिमये
- सुबह 6:30 बजे – इवेंटिंग इंडिविजुअल क्रॉस कंट्री (मेडल राउंड) – फुआद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा, आशीष लिमये
फेंसिंग
- सुबह 6:30 बजे से – वूमेन्स फॉइल इंडिविजुअल, पूल स्टेज – मीना देवी नाओरेम, जॉयस अशिता स्टालिनराज
- सुबह 8:15 बजे से – मेन्स सेबर इंडिविजुअल, पूल स्टेज – गिशो निधि कुमारेशन पद्मा, करण सिंह
- सुबह 9:30 बजे से – वूमेन्स फॉइल इंडिविजुअल, राउंड ऑफ 32 – मीना देवी नाओरेम, जॉयस अशिता स्टालिनराज (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- सुबह 9:50 बजे से – मेन्स सेबर इंडिविजुअल, राउंड ऑफ 32 – गिशो निधि कुमारेशन पद्मा, करण सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- सुबह 10:05 बजे से – वूमेन्स फॉइल इंडिविजुअल, राउंड ऑफ़ 16 – मीना देवी नओरेम, जॉइस अशिता स्टालिनराज (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- सुबह 10:25 बजे से – मेन्स सेबर इंडिविजुअल, राउंड ऑफ 16 – गिशो निधि कुमारेशन पद्मा, करण सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- सुबह 11 बजे से – वूमेन्स फॉइल इंडिविजुअल, क्वार्टरफाइनल – मीना देवी नओरेम, जॉइस अशिता स्टालिनराज (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- सुबह 11 बजे से – मेन्स सेबर इंडिविजुअल, क्वार्टरफाइनल – गिशो निधि कुमारेशन पद्मा, करण सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- दोपहर 12:50 बजे से – वूमेन्स फॉइल इंडिविजुअल, सेमीफाइनल – मीना देवी नओरेम, जॉइस अशिता स्टालिनराज (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- दोपहर 1:30 बजे से – मेन्स सेबर इंडिविजुअल, सेमीफाइनल – गिशो निधि कुमारेशन पद्मा, करण सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- दोपहर 2:10 बजे से – वूमेन्स फॉइल इंडिविजुअल, फाइनल – मीना देवी नओरेम, जॉइस अशिता स्टालिनराज (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- दोपहर 2:30 बजे इसके बाद – मेन्स सेबर व्यक्तिगत, फाइनल – गिशो निधि कुमारेशन पद्मा, करण सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
हॉकी
- सुबह 11:30 बजे – वूमेन्स पूल B मैच – भारत बनाम थाईलैंड
कबड्डी
- सुबह 8:30 बजे – वूमेन्स टीम ग्रुप A – भारत बनाम ईरान
- सुबह 9:45 बजे – मेन्स टीम ग्रुप A – भारत बनाम बांग्लादेश
रोइंग
- सुबह 5:40 बजे – मेन्स सिंगल स्कल्स हीट्स – बलराज पंवार
- सुबह 6:00 बजे – मेन्स डबल स्कल्स हीट्स – सतनाम सिंह, सलमान खान
- सुबह 6:50 बजे – मेन्स पेयर हीट्स – जसविंदर सिंह, नितिन कुमार
- सुबह 7:10 बजे – वूमेन्स फोर हीट्स – पूनम, अलीना एंटो, टेंडेंटहोई देवी हाओबिजम, गुरबानी कौर
- सुबह 11:10 बजे – लाइटवेट मेन्स सिंगल स्कल्स हीट्स – अजय त्यागी
- सुबह 11:20 बजे – लाइटवेट मेन्स डबल स्कल्स हीट्स – उज्ज्वल कुमार सिंह, रोहित
- दोपहर 12:10 बजे – मेन्स क्वाड्रपल स्कल्स हीट्स – अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, जाकर खान
- दोपहर 12:20 बजे – मेन्स 4 हीट – विपुल घुर्डे, सौरव कुमार, बाबू लाल यादव, योगेश कुमार
सेपकटकरा
- सुबह 5:30 बजे – मेन्स रेगु टीम, ग्रुप बी – भारत बनाम फिलीपींस
शूटिंग
- सुबह 6:15 बजे – 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन्स व्यक्तिगत योग्यता और टीम फाइनल – सुरुचि सिंह, ईशा सिंह, मनु भाकर
- सुबह 6:30 – स्कीट मेन्स व्यक्तिगत योग्यता और टीम फाइनल दिन 3 – भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान, अनंत जीत सिंह नरूका
- सुबह 6:30 – स्कीट वूमेन्स व्यक्तिगत योग्यता और टीम फाइनल दिन 3 – माहेश्वरी चौहान, परिनाज़ धालीवाल, रायजा ढिल्लों
- सुबह 9 बजे – 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन्स व्यक्तिगत फाइनल – सुरुचि सिंह, ईशा सिंह, मनु भाकर (क्वालीफाई करने पर)
- सुबह 11 बजे – स्कीट वूमेन्स व्यक्तिगत फाइनल – माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों (क्वालीफाई करने पर)
- दोपहर 12:30 बजे। – स्कीट मेन्स व्यक्तिगत फाइनल – भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान, अनंत जीत सिंह नरूका (क्वालीफाई करने पर)
स्क्वाश
- सुबह 10:30 बजे – मेन्स सिंगल्स राउंड ऑफ 32 – अभय सिंह बनाम अरकाराडेट अरकाराहिरुन्या (थाईलैंड)
- सुबह 11:15 बजे – वूमेन्स सिंगल्स राउंड ऑफ 32 – तन्वी खन्ना बनाम दामी किम (साइथ कोरिया)
- दोपहर 12 बजे – मेन्स सिंगल्स राउंड ऑफ 32 – वीर चोटरानी बनाम शमिल वकील (श्रीलंका)
टेबल टेनिस
- सुबह 6:30 बजे – मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 32 – हरमीत देसाई/यशस्विनी घोरपड़े बनाम मोहम्मद इस्माइल/फातिमथ अली (मालदीव)
- सुबह 7:10 बजे – मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 32 – मानुष शाह/दीया चितले बनाम चानुल कुलप्पुवाडु/बिमांडी स्वर्णा (श्रीलंका)
- सुबह 10:15 बजे से – मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16 (क्वालीफाई करने पर)
बैडमिंटन
- सुबह 11:30 बजे – मेन्स टीम का सेमी-फाइनल बनाम चीन
हॉकी
- सुबह 11:30 बजे – वूमेन्स टीम बनाम थाईलैंड – पूल B मैच
वुशु
- दोपहर 2:30 बजे से – रोशिबिना देवी बनाम थानिया कुसुमानिंगत्यास (इंडोनेशिया) – वूमेन्स सांडा 60kg सेमी-फाइनल
यह भी पढ़ें:
PCB का बड़ा एक्शन, सट्टेबाजी केस में घिरे मोहम्मद रिजवान, अब मीडिया के सामने बोलने पर लगा बैन
शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल मैच में तोड़ा लौरा वुलवार्ट का रिकॉर्ड
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/asian-1790099628.jpg







