कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने का मामला सामने आया है। इस हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पहले उसमें कुछ दिक्कत आई थी, हालांकि अभी इसकी जांच की जा रही है कि यह हादसा क्यों हुआ था। वहीं क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी। दमकलकर्मियों ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल हादसे की वजह की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह कोई प्राइवेट एयरक्राफ्ट था।
हेलीकॉप्टर क्रैश में चार की मौत
पुलिस ने बताया कि शनिवार को कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर के दक्षिण-पूर्व में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। क्यूबेक प्रांतीय पुलिस (Sûreté du Québec) की प्रवक्ता ऑड्रे-ऐनी बिलोड्यू ने बताया कि मॉन्ट्रियल से लगभग 50 किलोमीटर (31 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित सेंट-ब्रिगिड-डी’इबरविले (Sainte-Brigide-d’Iberville) इलाके में दोपहर करीब 2:30 बजे क्रैश होने से पहले हेलीकॉप्टर में कुछ दिक्कतें आई थीं।
हादसे की जांच जारी
बिलोड्यू ने कहा कि दमकलकर्मियों ने क्रैश के एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया, लेकिन हेलीकॉप्टर में सवार चारों लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया प्रांतीय पुलिस ने अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की है और न ही क्रैश की वजह का पता चला है। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा लगता है कि हेलीकॉप्टर एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट था। कनाडा के ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने क्रैश वाली जगह पर जांचकर्ताओं को भेजा है।
अमेरिकी में दो की मौत
इससे पहले अमेरिका के योसेमाइट नेशनल पार्क में जंगल की आग बुझाने के लिए पानी गिराते समय दो हेलीकॉप्टर क्रैश हो गए थे। इस घटना में दोनों हेलीकॉप्टर के पायलटों की मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर को हुई थी। हेलीकॉप्टर में केवल पायलट ही सवार थे और वे ‘प्रिसिजन’ नाम की कॉन्ट्रैक्ट एयरक्राफ्ट कंपनी के लिए काम करते थे। एजेंसी के प्रवक्ता एमरी जॉनसन ने बताया कि पायलटों में से एक ग्रेग किंग थे, जो अलास्का के फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन विभाग के लिए काम करते थे और ‘प्रिसिजन’ में आने से पहले उस राज्य में जंगल की कई आग बुझाने के काम में शामिल रहे थे। (इनपुट- एपी)
यह भी पढ़ें-
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/untitled-2026-08-23t163929-1790473561.jpg









