आजकल हर कोई बढ़ती उम्र को कम करने में लगा है। लेकिन त्वचा से एजिंग कम करने के साथ शरीर को अंदर से फिट और जवान बनाए रखना भी जरूरी है। इसके लिए महंगी क्रीम या एंटी एजिंग प्रोडक्ट लगाने से अच्छा है कि आप डाइट पर ध्यान दें। जब शरीर अंदर से स्वस्थ और मजबूत रहेगा तो आप खुद को कहीं ज्यादा यंग महसूस करेंगे। इसके लिए गैस्ट्रोलॉजिस्ट सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 6 ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो आपकी उम्र को कम करने में मदद कर सकती हैं।
एंटी एजिंग के लिए बेस्ट आदतें
-
हेल्दी फैट है जरूरी- आप खाने में जो भी फैट खाते हैं, उसका सीधा असर शरीर की कोशिकाओं पर भी पड़ता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड सेल मेम्ब्रेन का हिस्सा बनते हैं और सेल्स के कामकाज और शरीर में सूजन पर असर डालते हैं। इसके लिए खाने में फैटी फिश शामिल कर सकते हैं। शाकाहारी लोग इसे लिए अखरोट, चिया सीड्स या अलसी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
-
मांसपेशियों को मजबूत बनाएं– कई बार हम पतले रहने को फिट मान लेते हैं जबकि हमारी मांसपेशियां कमजोर हो चुकी होती हैं। मांसपेशियां आपकी सबसे अच्छी रिटायरमेंट सेविंग हैं। मजबूत मांसपेशियां उम्र बढ़ने के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल, मेटाबॉलिज्म, चलने-फिरने और सेल्फ डिपेंड बने रहने में मदद करती हैं। आपको हफ्ते में कम से कम 2 बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करनी चाहिए। इसके लिए स्क्वैट्स, पुश-अप्स और रेजिस्टेंस बैंड जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
-
अच्छी नींद- एंटी एजिंग के लिए नींद को बेस्ट तरीका माना गया है। अगर अच्छी नींद लंबे समय तक लेते हैं तो ये स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका है। नींद मेटाबॉलिक हेल्थ, इम्यून सिस्टम, दिमाग की सेहत और शरीर की कोशिकाओं की रिपेयर करने के लिए जरूरी है। रोज 7–9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें और एक समय पर सोने-जागने की भी कोशिश करें।
-
तनाव कम करें- लंबे समय तक तनाव में रहना अच्छा नहीं है। इससे शरीर की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है। लंबे समय तक रहने वाला तनाव टेलोमेयर को छोटा करने से जुड़ा पाया गया है। टेलोमेयर हमारे क्रोमोसोम के सुरक्षात्मक हिस्से होते हैं और सेल्स की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया से जुड़े हैं। तनाव करने करने के लिए सोने से पहले 3 मिनट धीरे-धीरे सांस लेने की एक्सरसाइज करें।
-
आंतों को रखें स्वस्थ- आंत और त्वचा का खास कनेक्शन है, जो आपकी और हमारी सोच से कहीं ज्यादा गहरा है। हमारी आंत में मौजूद माइक्रोबायोम इम्यून सिस्टम और शरीर में होने वाली सूजन को प्रभावित करता है। इन दोनों का असर त्वचा की सेहत पर भी पड़ सकता है। आंतों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में रोजाना दही, केफिर, किमची या सॉकरक्राट जैसे फर्मेंटेड फूड शामिल करें।
-
ज्यादा चीनी से बचें- एजिंगा और चीनी का भी खास रिश्ता है। ज्यादा शुगर शरीर में कोलेजन को नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादा चीनी खाने से शरीर में AGEs (एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स) बन सकते हैं। ये कोलेजन से जुड़कर त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। इसलिए आपको रुटीन के 1 शुगरी ड्रिंक की जगह बिना चीनी वाले ड्रिंक जैसे ग्रीन टी, कॉफी या पानी शामिल करना चाहिए।









