महिला टी20 एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत के सामने होगी बांग्लादेश की चुनौती, हेड टू हेड में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों के नाम तय हो चुके हैं। इसमें ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान की महिला टीम ने जगह बनाई है, जबकि ग्रुप-बी से डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश की महिला टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। भारतीय टीम की सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ंत बांग्लादेश महिला टीम से होगी जिसमें दोनों टीमों के बीच यह मैच 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें टीम इंडिया के प्रदर्शन पर रहने वाली है, जिसमें उनका बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ अब तक टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है।

टीम इंडिया को अब तक मिली सिर्फ तीन मैचों में हार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया की दूसरी टीमों के खिलाफ अब तक रिकॉर्ड काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें ऐसा ही हाल बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ भी देखने को मिला है। भारतीय महिला टीम ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ कुल 24 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह 21 मैचों को जीतने में कामयाब रही हैं, तो वहीं सिर्फ तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय महिला टीम को पिछली बार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में हार का सामना साल 2023 में करना पड़ा था, जब मीरपुर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार मिली थी। उसके बाद से अब तक दोनों टीमों के बीच में कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और उसमें सभी में भारतीय महिला टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है।

महिला टी20 एशिया कप में ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ भारतीय महिला टीम का टी20 एशिया कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम जहां तीन मैचों को जीतने में कामयाब रही तो वहीं बांग्लादेश ने दो मुकाबलों को अपने नाम किया है। साल 2024 में खेले गए पिछले महिला टी20 एशिया कप में भी दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत हुई थी जिसको टीम इंडिया एकतरफा 10 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

ये भी पढ़ें

कप्तान होकर भी बाबर आजम को नहीं थी 7 खिलाड़ियों के बाहर होने की कोई खबर, बोले- मुझे बाद में पता चला

एशियन गेम्स 2026 में अलग से होटल नहीं लेगी टीम इंडिया, BCCI ने प्लेयर्स के ठहरने की व्यवस्था पर दिया अपडेट

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-vs-bangladesh-1788927969.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!