शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज बनी

एशियन गेम्स 2026 में वुमेंस क्रिकेट कंपीटिशन का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच भारत और जापान की महिला टीम के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में शैफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 बॉल पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शैफाली अब वुमेंस T20I में एक कैलेंडर ईयर में दूसरी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। भारतीय बल्लेबाजों की इस लिस्ट में वह टॉप पर पहुंच गई हैं।

शैफाली वर्मा इस खास लिस्ट में पहुंची दूसरी नंबर पर

महिला टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शेफाली वर्मा ने अपनी ही कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया है। हरमनप्रीत ने साल 2018 में 25 छक्के लगाए थे, जबकि शेफाली ने साल 2026 में 26 छक्के लगाकर उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। खास बात यह है कि शेफाली ने औसतन हर 17वीं गेंद पर एक छक्का लगाया है, जो दिखाता है कि वह कितनी विस्फोटक बल्लेबाजी कर रही हैं। अब इस लिस्ट में भारत की तरफ से सबसे आगे शेफाली ही हैं और दुनिया में उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू हैं। उन्होंने 2024 में 32 छक्के लगाए थे।

इस साल T20I में 700+ रन बना चुकी हैं शैफाली

एशिया कप के दौरान शैफाली वर्मा भारत के लिए WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनानी वाली बल्लेबाज बनी थी। ये उपलब्धि उन्होने एशिया कप के फाइनल मैच में 68 रन की पारी खेलकर हासिल की थी। इस मामले में भी उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा था। हरमनप्रीत ने साल 2018 में 663 रन बनाए थे। वहीं साल 2026 में शैफाली टी20 इंटरनेशनल में 700 से अधिक रन बना चुकी हैं। अब उनके निशाने पर स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड है, जिन्होंने 2024 में 763 रन बनाए थे।

भारत बनाम जापान मैच का हाल

भारत और जापान के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां जापान महिला टीम पहले बल्लेबाज करते हुए 19.5 ओवर में 57 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। भारत की तरफ से गेंदबाजी में श्री चरनी ने 4 ओवर में 10 रन खर्च करके 4 विकेट निकाले थे। जवाब में टीम इंडिया ने 5 ओवर में 59 रन बनाकर 8 विकेट रहते टारगेट को हासिल कर लिया। अब दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से 20 सितंबर को होगा।

यह भी पढ़ें

राहुल द्रविड़ के बेटे ने 211 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, U19 डेब्यू पर आर्यवीर सहवाग ने भी लगाए 5 चौके

कब भारत आएगी एशिया कप की दोनों ट्रॉफी? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने मीटिंग के बाद दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-18t223248-1789750940.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!