टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में नया इमोशनल ड्रामा तब देखने को मिलता है, जब सभी को पता चल जाता है कि विद्या को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। इसके बाद पूरा परिवार विद्या को खुश रखने की कोशिश करते दिखाई देगा। हालांकि, कहानी में नया मोड़ तब सामने आता है, जब अरमान अपनी मां विद्या को इलाज कराने के लिए कहता है, लेकिन वह बार-बार न जाने की जिद करती है और बाद में सभी उसे मना लेते हैं। कहानी में दूसरी ओर, दिखाया जाएगा कि अभिरा को कबीर और मायरा पर शक होता है कि वह दोनों कुछ छुपा रहे हैं, लेकिन यह राज मुक्ति को पता है, जो उसे इन सबसे बचाने की कोशिश करती है।
पोद्दार परिवार पर बीमारियों का साया
ऐसा लगता है कि पोद्दार परिवार बीमारियों का अड्डा बन गया है। पहले अरमान को ब्रेन ट्यूमर हुआ फिर कावेरी डिप्रेशन से जूझ रही थीं। बाद में मनीषा को पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें हुईं और हाल ही में विद्या को ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला। अब मौजूदा हालात से संकेत मिल रहे हैं कि कहानी में नया मोड़ आने वाला है और अभिरा अगली शिकार हो सकती है। कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि पूरा पोद्दार परिवार एक नाटक के जरिए विद्या को अपनी सेहत को नजरअंदाज न करने के लिए समझाता है और उन्हें डॉक्टर से जांच करवाने के लिए राजी करते हैं। आखिरकार विद्या मान जाती हैं और सही इलाज करवाने का वादा करती हैं।
अभिरा के लिए अरमान करेगा हंगामा
हालांकि, विद्या की समस्या सुलझने के बाद अभिरा को खांसी होने लगती है। वह अरमान से कहती है कि चिंता न करें, क्योंकि यह मौसम बदलने की वजह से हो रहा है, लेकिन जल्द ही उसकी खांसी बढ़ जाती है। आने वाले एपिसोड में अभिरा को घुटन महसूस होती है और अरमान को अचानक शक होता है कि कहीं दमानी के अचार की वजह से तो उसे यह दिक्कत नहीं हुई। अरमान को शक है कि दमानी के अचार की वजह से अभिरा बीमार पड़ी। इस बात को लेकर आगे बड़ा तमाशा होने वाला है। अभिरा इस बात से पूरी तरह इनकार करती है। उसका कहना है कि उसने बस थोड़ा सा ही अचार खाया था और वह भी काफी समय पहले। वह अरमान को यकीन दिलाती है कि यह बस मौसम बदलने का असर है। देखते हैं कि अरमान का शक सही है या अभिरा सच में मौसम की वजह से बीमार हुई है।
कबीर और मायरा को देख अभिरा हैरान
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा को अपनी बेटी मायरा की चाल-ढाल पर शक होता है और वह परेशान हो जाती है। उसे कबीर और मायरा की बॉन्ड को लेकर चिंता होती है। वहीं, मनीषा समझाती है कि सब कुछ सही नहीं है, इसलिए तुम्हें ऐसा लग रहा है। हालांकि, अभिरा का चिंता और बढ़ जाती है।
(ये एपिसोड ओटीटी पर प्रसारित हो चुका है, जबिक इसे आप आज रात 9:30 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं।)
ये भी पढ़ें – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में होगा नया ड्रामा, अभिरा की प्रेग्नेंसी पर बना सस्पेंस, अरमान को लगेगा झटका








