जब खंभे पर चढ़े बिजली विभाग के CMD, बोले- “कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता नहीं”

तेलंगाना स्टेट पॉवर डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और MD जितेश वी. पाटिल ने गुरुवार सुबह मल्लाराम गांव में ‘बस्ती बाटा’ (फील्ड विजिट) प्रोग्राम के तहत सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ाई की। मल्लाराम गांव (चेवेल्ला सेक्शन) में आयोजित “बस्ती बाटा” प्रोग्राम के तहत, TGSPDCL के CMD जितेश वी. पाटिल ने फ़ील्ड में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया।

पावर लाइन के रख-रखाव और खंभे से जुड़े काम के दौरान कर्मचारियों को जिन सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होता है, उनकी व्यक्तिगत रूप से जांच करने के उद्देश्य से CMD ने सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल, काम करने के तरीकों और सुरक्षा सावधानियों के पालन की समीक्षा करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ाई की।

“सुरक्षा नियमों का सख्ती से हो पालन”

इस मौके पर CMD ने जोर दिया कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए; उन्होंने निर्देश दिया कि हर कर्मचारी को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) का इस्तेमाल करना चाहिए और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की जान की सुरक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बुधवार को तेलंगाना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के कोडाड मंडल के डोराकुंटा इलाके के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस कंटेनर लॉरी से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार छह लोगों की मौत हो गई 

युद्धग्रस्त यूक्रेन में तेलंगाना के शख्त की मौत

एक अन्य खबर में, तेलंगाना के जगतियाल जिले के एक व्यक्ति की युद्धग्रस्त यूक्रेन में मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को बताया कि जगतियाल जिले के हसनाबाद गांव के रहने वाले वी. सुदर्शन गौड़ (42) की 31 अगस्त की रात मिसाइल हमले में मौत हो गई। सुदर्शन गौड़ के चचेरे भाई वेंकट राजम ने बताया कि यूक्रेन में एक यात्रा एजेंट ने हसनाबाद गांव के सरपंच को इस घटना की जानकारी दी। वेंकट राजम ने बताया कि सुदर्शन गौड़ करीब तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में यूक्रेन गए थे। वहां वह एक निर्माण कंपनी में मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सुदर्शन गौड़ की पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। सुदर्शन गौड़ के पार्थिव शरीर के करीब दो सप्ताह में गांव पहुंचने की उम्मीद है। जगतियाल के विधायक संजय कुमार ने गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

ये भी पढ़ें-

ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर, कार ने बाइक-तीन ऑटो को मारी टक्कर; CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर

महाराष्ट्र के सरकारी दफ्तरों में बदलेगा खाने का मेन्यू, नाश्ते से लेकर लंच तक मिलेगा हेल्दी फूड

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!