लिवर को डिटॉक्स करने में किचन की ये तीन चीजें हैं फायदेमंद, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका

लिवर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इसकी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कई बार लोग लिवर को डिटॉक्स करने के लिए महंगे महंगे डिटॉक्स सप्लीमेंट्स या जूस पर हज़ारों रूप खर्च करते हैं। लेकिन लिवर को डिटॉक्स करने के लिए ज़रूरी नहीं है कि महंगी सप्लीमेंट्स का ही इस्तेमाल करें। आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम ज़ैदी के मुताबिक, आपके किचन में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो लिवर का बेहतरीन तरीके से डिटॉक्स कर सकती हैं। इन्हें डाइट में किस तरह और कितनी मात्रा में शामिल करना चाहिए, इसके बारे में भी डॉक्टर ने सही तरीका बताया है।

 

इन तीन चीजों को डाइट में करें शामिल:

  • लौकी का जूस:लौकी में नेचुरली हेप्टोप्रोटेक्टिक कंपाउंड होते हैं जो लिवर की डैमेज सेल्स को रेपियर करने और सूजन कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में लौकी के कुछ टुकड़े लें और उसे मिक्सर जार में डालें। अब उसमें एक गिलास पानी डालें और फिर एकदम बारीक पीस लें। अब इसे छानकर स्वाद अनुसार काला नमक डालें और फिर पी लें।

  • जीरा का पानी: जीरा का पानी भी लिवर को डिटॉक्स करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है जीरा लवर एंज़ाइम्स को स्टिम्यूलेट करता है जिससे डाइजेशन और डिटॉक्सिफेशन दोनों चीजें बेहतर होती हैं। रात में सोने से पहले आधा चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में डालें और सुबह इस पानी को उबालकर पिएं। आप जीरा चबाकर भी खा सकते हैं। खास बात यह है कि जीरा पानी पीने से सिर्फ लिवर ही डिटॉक्स नहीं होगा बल्कि आपका पाचन भी बेहतर होता है और वजन भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

  • नींबू का पानी: नींबू का पानी भी लिवर को डिटॉक्स करने में बेहद लाभकारी माना गया है। दरअसल, निम्बू में मौजूद सिट्रिक एसिड लिवर के बाऍल प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है। बाऍल का काम ही होता है वेटस्टेज को बाहर निकालना। तो सुबह उठने के बाद, हलके गुनगुने पानी में आधा नीम्बू को निचोड़ें और फिर इस अपनी को पिएं। नींबू का पानी पीने से शरीर को विटामिन सी मिलता है और वेट लॉस में भी फायदा होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!