30 के बाद कैसा होना चाहिए स्किन केयर रूटीन? डॉक्टर ने बताया सुबह से रात तक का सही रूटीन

स्किन केयर एक बहुत ही ज़रूरी रूटीन है, जिसे अक्सर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं। तीस की उम्र से पहले तक त्वचा की देखभाल को लेकर की गयी छोटी मोटी लापरवाही भेल नज़र न आए। लेकिन 30 के बाद स्किन में कई बड़े बदलाव नज़र आने लगते हैं। फाइन लाइन्स, डलनेस, ड्राईनेस और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं इस दौरान परेशान कर सकती हैं। ऐसे में अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी हो जाता है। द स्किन हाउस की फाउंडर डॉ. संचिका गुप्ता कहती हैं कि सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक स्किन की सही देखभाल के लिए कुछ जरूरी स्टेप्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। चलिए जानते हैं तीस के बाद कैसा होना चाहिए आपका रूटीन?

कैसा होना चाहिए सुबह का स्किन केयर रूटीन?

  • क्लींजिंग: सुबह सबसे पहले माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें। इससे रातभर त्वचा पर जमा तेल, पसीना और गंदगी हटाने में मदद मिलती है।

  • विटामिन C सीरम: क्लींजिंग के बाद विटामिन C सीरम लगाया जा सकता है। यह त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट सपोर्ट देने के साथ डलनेस और असमान स्किन टोन को सुधारने में मदद कर सकता है।

  • मॉइस्चराइजर: सीरम के बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने और स्किन बैरियर को सपोर्ट करने में मदद करता है।

  • सनस्क्रीन: सुबह के स्किन केयर रूटीन का सबसे जरूरी स्टेप सनस्क्रीन है। SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं और जरूरत के अनुसार दोबारा अप्लाई करें।

कैसा होना चाहिए नाइट स्किन केयर रूटीन?

  • क्लींजर: रात में सोने से पहले चेहरे को माइल्ड क्लींजर से अच्छी तरह साफ करें, खासकर अगर दिनभर सनस्क्रीन या मेकअप लगाया है।

  • रेटिनॉल सीरम: क्लींजिंग के बाद रेटिनॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फाइन लाइन्स और त्वचा की टेक्सचर जैसी एजिंग संबंधी चिंताओं में मदद कर सकता है। शुरुआत कम मात्रा और कम फ्रीक्वेंसी से करना बेहतर होता है।

  • मॉइस्चराइजर: अंत में मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा में नमी बनाए रखने और स्किन बैरियर को सपोर्ट करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!