रोहित रॉय ने टीवी इंडस्ट्री की ‘डस्टबिन’ से की तुलना, बयान पर मचा बवाल, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव

टीवी और फिल्म एक्टर रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रोहित रॉय ने टीवी इंडस्ट्री की तुलना ‘कूड़ेदान’ से कर दी। उन्होंने टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ (कूड़ेदान जैसा माध्यम) बताते हुए ये भी कहा कि टीवी एक्टर्स में शालीनता और क्लास की कमी होती है। उन्होंने खुलकर सिनेमा को टीवी से बेहतर बताया और कहा कि टीवी एक्टर्स की तुलना में फिल्म एक्टर्स बेहतर होते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म एक्टर्स में स्टाइल, क्लास और लोगों के बीच व्यवहार करने का बेहतर सेंस होता है, जबकि टीवी एक्टर्स को इसकी कम समझ होती है। उनके इस बयान पर अब टीवी कलाकारों के बीच बवाल खड़ा हो गया है। देवोलीना भट्टाचार्य से लेकर नमन शॉ जैसे टीवी स्टार्स ने रोहित रॉय के बयान की आलोचना की। इस बीच कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी रोहित रॉय के बयान पर रिएक्शन दिया और 

रोनित रॉय ने क्या कहा?

रोहित रॉय ने किंडल कास्ट यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें लगता है कि फिल्म और टीवी एक्टर्स के पब्लिक में पेश आने के तरीके में अंतर होता है। उन्होंने कहा कि फिल्म स्टार्स जब पब्लिक में आते हैं तो उनमें एक खास तरह का ग्रेस और खुद को प्रेजेंट करने का तरीका देखने को मिलता है। उन्होंने टीवी एक्टर्स की गैदरिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि टीवी एक्टर्स में व्यवहार, कपड़ों और पैपराजी से बातचीत में वो नजाकत या सोफिस्टिकेशन देखने को नहीं मिलती, जो फिल्म स्टार्स में होती है।

टीवी इंडस्ट्री को कहा ‘डस्टबिन मीडियम’

बातचीत के दौरान जब राहुल रॉय से होस्ट ने कहा कि इसका मतलब सिनेमा और टीवी के बीच के अंतर को वह मानते हैं, तो अभिनेता ने कहा कि सिनेमा ‘आने वाली पीढ़ियों के लिए’ होता है जबकि टीवी ‘डस्टबिन जैसा माध्यम’ होता है। रोहित रॉय के इसी बयान पर अब टीवी सितारों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच मुकेश छाबड़ा ने भी टीवी एक्टर्स के बचाव में एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने राहुल रॉय का नाम लिए बिना टीवी एक्टर्स को लेकर अपनी अलग राय साझा की। 

मुकेश छाबड़ा ने टीवी एक्टर्स का बचाव किया

राहुल रॉय के इस बयान के बाद कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने टीवी एक्टर्स के प्रोफेशन की चुनौतियों के लिए उनकी तारीफ की। उन्होंने बताया कि कैसे टीवी एक्टर्स बहुत सारा कंटेंट याद रखते हैं और लगभग हर दिन काम करते हैं। यही नहीं, वह  प्रोडक्शन की जरूरतों के हिसाब से तेजी से खुद को बदलने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने टीवी एक्टर्स के समर्पण और कमिटमेंट की जमकर तारीफ की।

मुकेश छाबड़ा का पोस्ट

अपने पोस्ट में मुकेश छाबड़ा ने लिखा- ‘हमें जो ज्यादातर एक्टर्स मिले हैं, वे टेलीविजन से हैं और मेरा सच में मानना ​​है कि टेलीविजन एक्टर्स कमाल के होते हैं। उनकी याददाश्त जबरदस्त होती है, वे हर दिन काम करते हैं, वे बहुत प्रोफेशनल होते हैं, वे जल्दी ढल जाते हैं और उन्हें पता होता है कि काम की जरूरतों को कैसे संभालना है। वे अपने काम के प्रति जो अनुशासन, लगन और कमिटमेंट दिखाते हैं, मैं उसकी बहुत तारीफ करता हूं। मुझे सभी एक्टर्स पसंद हैं, लेकिन मुझे लगता है कि टीवी एक्टर्स के लिए मेरे मन में थोड़ा ज्यादा प्यार है। बस एक सोच। संडे वाली फीलिंग।’

टीवी एक्टर्स ने रोहित रॉय की बात का विरोध किया

दूसरी तरफ टीवी की कई हस्तियों ने राहुल रॉय की बातों की आलोचना की है। एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने उस इंडस्ट्री के बारे में एक्टर की आलोचना पर सवाल उठाए, जिसने उनके अपने करियर में अहम भूमिका निभाई थी। एक्टर नमन शॉ ने भी रॉय की टिप्पणियों पर कड़ा रुख अपनाया और टीवी इंडस्ट्री का बचाव करते हुए एक्टर पर की आलोचना की। बता दें, राहुल रॉय खुद लंबे समय तक टीवी में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से ही की थी और अपने करियर में ‘स्वाभिमान’, ‘कुसुम’, ‘किटी पार्टी’ और ‘देश में निकला होगा चांद’ जैसे शोज में काम किया।

ये भी पढ़ेंः आसिफ खान-अमन गांधी के बीच हुई तीखी बहस, सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ में घरवालों को दिया रियलिटी चेक

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!