26.50 रुपये पर पहुंचा GMP Price, आईपीओ को मिला 181 गुना सब्सक्रिप्शन, 23 सितंबर को लिस्ट होगी कंपनी

पाइपिंग सॉल्यूशन्स के बिजनेस से जुड़ी कंपनी जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों का बंपर सपोर्ट मिला। ये आईपीओ 16 सितंबर को खुला था और 18 सितंबर को बंद हो गया। एनएसई से मिले डेटा के मुताबिक, जिंदल सुप्रीम के आईपीओ को कुल 181.07 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। कंपनी के 125 करोड़ रुपये के आईपीओ में 93,99,600 शेयरों की पेशकश की गई थी, जिसके मुकाबले 1,70,19,83,003 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

जिंदल सुप्रीम के आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में मिला 149.34 गुना सब्सक्रिप्शन

जिंदल सुप्रीम के आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में 149.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। जबकि, NII कैटेगरी में इस आईपीओ को 327.99 गुना और QIB कैटेगरी को 126.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। जिंदल सुप्रीम इंडिया लिमिटेड ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 88-93 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। हालांकिं, आईपीओ को 181.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, इसलिए अब निवेशकों को 93 रुपये के भाव पर शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा।

रिटेल निवेशकों को एक लॉट में मिलेंगे 161 शेयर

रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 161 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए कम से कम 14,973 रुपये का निवेशक किया गया है। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे, जिसके लिए उन्हें 1,94,649 रुपये का निवेश करना था और इस रकम में उन्हें 2093 शेयर मिलेंगे। 125 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1,07,41,149 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि, 25 करोड़ रुपये के 26,86,851 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिन्हें कंपनी के प्रोमोटर अपनी हिस्सेदारी से बेचेंगे। 

23 सितंबर को बाजार में लिस्ट होगी कंपनी

आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 21 सितंबर को अब शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। 22 सितंबर को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 22 सितंबर को ही रिफंड मिल जाएगा। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो 23 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा

26.50 रुपये पर पहुंचा GMP Price

आईपीओ के जीएमपी प्राइस ट्रैक करने वाली वेबसाइट investorgain.com के मुताबिक, 19 सितंबर को को ग्रे मार्केट में जिंदल सुप्रीम के शेयर 26.50 रुपये (28.49 प्रतिशत) के जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। बताते चलें कि 17 सितंबर को कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 30 रुपये के अधिकतम जीएमपी प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, लिस्टिंग के मौके पर इसमें काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

UPI बंद करेंगे पेट्रोल पंप डीलर, MP में पेट्रोल-डीजल के लिए यूपीआई से नहीं ली जाएगी ₹2000 की पेमेंट



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ipo-indiatv-4-1789799807.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!