‘गोलमाल 5’ में फिर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, 2027 में धमाका करेंगे रोहित शेट्टी, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट

दर्शकों के लिए ‘गोलमाल’ फिल्म देखने का मतलब कुछ घंटों के लिए टेंशन से दूर दिल खोलकर हंसना है। हंसी, मस्ती और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर इस फिल्म के अब तक 4 भाग आ चुके हैं और अब ‘गोलमाल 5’ नए साल में लोगों को फिर से लोगों को हंसाने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जो सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। गोपाल और माधव की नोकझोंक से लेकर लकी के मजेदार नाटक और मस्ती से भरपूर अफरा-तफरी तक, यह फ्रेंचाइजी सालों से बॉलीवुड कॉमेडी का अहम हिस्सा रही है। अब ‘गोलमाल 5’ की गैंग फिर से धूम मचाने आने वाली है।

‘गोलमाल 5’ की गैंग का नए साल में होगा धमाका

‘गोलमाल 5’ सिनेमाघरों में 8 जनवरी 2027 को रिलीज होने के लिए तैयार है, जिससे प्रशंसकों को नए साल की शुरुआत करने का एक मजेदार मौका मिलेगा। निर्माताओं ने रिलीज की तारीख की घोषणा इस लाइन के साथ की, ‘हंसी, मजा, खुशी, आनंद और परिवार… बस और कुछ नहीं। 8 जनवरी 2027’ अक्षय कुमार ‘गोलमाल 5’ की कास्ट में शामिल हो गए हैं और उनकी एंट्री का पता तब चला, जब इस साल की शुरुआत में फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी। ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार, अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी और कुणाल खेमू साथ में दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

गोलमाल 5 में नए-पुराने एक्टर की वापसी

इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी एक बार फिर डायरेक्टर के तौर पर लौटे हैं और अजय देवगन गोपाल के रोल में वापस आए हैं। इस पांचवीं फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी वापसी कर रहे हैं। शरमन जोशी भी इस फ़्रैंचाइजी में लौट रहे हैं। 2006 में रिलीज हुई पहली ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ के बाद यह उनकी वापसी है। वहीं इस बार अक्षय कुमार के रूप में एक नया चेहरा भी फिल्म में शामिल हुआ है।

हंसी-मस्ती से भरपूर होगी ‘गोलमाल 5’

गोलमाल फ्रैंचाइजी रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित एक लोकप्रिय भारतीय कॉमेडी फिल्म सीरीज है। इस फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2006 में ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से हुई थी और इसके बाद 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘गोलमाल 3’ 2010 में आई, 2017 में ‘गोलमाल अगेन’ और अब 207 में ‘गोलमाल 5’ रिलीज होने वाली है। पहली तीन फिल्में ढिलिन मेहता ने प्रोड्यूस की थीं, जबकि चौथी फिल्म रोहित शेट्टी और संगीता अहीर ने प्रोड्यूस की थी।

ये भी पढ़ें – Golmaal 5 के गैंग की हुई वापसी, अक्षय कुमार संग 6 स्टार्स करेंगे हंसी की बौछार, रोहित शेट्टी ने दी अपडेट

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!