राहा को कैमरा फ्लैश से बचाती दिखीं आलिया भट्ट, रणबीर ने संभाली बप्पा की मूर्ति, गणपति विसर्जन का वीडियो वायरल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा और नीतू कपूर के साथ अपने मुंबई वाले घर के बाहर गणपति विसर्जन किया। परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाज निभाते हुए, भगवान गणेश को विदाई दी। परिवार का यह खूबसूरत पल ऑनलाइन सभी को बहुत पसंद आ रहा है। इस दौरान आलिया अपनी बेटी राहा का चेहरा पैपराजी के कैमरों से बचाने की कोशिश करती दिखीं। सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली के गणपति विसर्जन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटी राहा को कैमरों से बचाती दिखीं आलिया भट्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर गणपति की मूर्ति उठाए हुए दिख रहे हैं, जबकि आलिया ने राहा को अपनी गोद में ले रखा है। जब फोटोग्राफर्स परिवार के आस-पास जमा हुए तो एक्ट्रेस ने सावधानी से अपनी बेटी का चेहरा छिपा लिया। पारंपरिक कपड़ों में सजे परिवार को बप्पा को विदाई देने से पहले पूजा करते और गणपति बप्पा मोरया का जयकारा लगाते देखा गया। विसर्जन उनके घर के बाहर ही हुआ था। आलिया और रणबीर हमेशा राहा की प्राइवेसी को लेकर हमेशा सावधान रहते हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का गणेश विसर्जन

शुक्रवार शाम को रणबीर, आलिया, राहा और नीतू ने गणेश विसर्जन किया। रस्ट ऑरेंज कुर्ते और व्हाइट पजामे में रणबीर ने गणपति की मूर्ति उठाई और आगे बढ़ने से पहले गणपति बप्पा मोरया कहा। नीतू ने नीले रंग का कुर्ता सेट पहना था, हाथ में थाली ली थी और वह भी उनके साथ जयकारे लगा रही थीं। गुलाबी और हरे रंग के कुर्ते-सूट में आलिया ने अपनी बेटी को गले से लगा रखा था। पिंक कलर के कपड़ों में राहा अपनी मां से चिपकी हुई दिखीं। तस्वीरें खिंचवाने के बाद परिवार को अंदर जाते हुए देखा गया, जबकि आलिया कैमरे की फ्लैश से राहा को बचाने के लिए सावधानी से पीछे की ओर चल रही थीं।

आलिया और रणबीर की अपकमिंग फिल्म

काम की बात करें तो आलिया और रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में एक साथ स्क्रीन पर नजर आने की तैयारी कर रहे हैं। इस आने वाली फिल्म में विक्की कौशल भी हैं और यह 2007 में रणबीर की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ के बाद भंसाली के साथ उनकी वापसी है। आलिया के लिए ‘लव एंड वॉर’ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद भंसाली के साथ दूसरा कोलेबोरेशन है। वहीं विक्की इस फिल्ममेकर के साथ पहली बार काम करेंगे। इस फिल्म की ऑफिशियल घोषणा जनवरी 2024 में की गई थी और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ‘अल्फा’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 

ये भी पढ़ें – थिएटर्स के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘अल्फा’, आलिया भट्ट-शरवरी का फिर दिखेगा एक्शन अवतार

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!