रोहित शर्मा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, वनडे में बतौर ओपनर 10000 रन पूरे करने वाले बनेंगे सिर्फ चौथे खिलाड़ी

भारतीय टीम को 27 सितंबर से घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं तो वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं जिनको लेकर ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि उनकी स्क्वाड में अब जगह काफी मुश्किल दिख रही है, लेकिन बीसीसीआई की तरफ से साफ कर दिया गया कि रोहित साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के पास बतौर ओपनर बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका रहने वाला है, जिसको अब तक इस फॉर्मेट में सिर्फ तीन ही खिलाड़ी करने में कामयाब हो सके हैं।

वनडे में बतौर ओपनर 10 रनों के आंकड़े से रोहित सिर्फ 135 रन दूर

वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा की गिनती महान बल्लेबाजों में की जाती है, जिनके नाम अभी भी इस फॉर्मेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। ओपनर के तौर पर रोहित वनडे में अब तक कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने में कामयाब हुए हैं। वहीं अब उनके पास वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में बतौर ओपनर बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका रहने वाला है, जिसके लिए रोहित को सिर्फ 135 रन और बनाने होंगे। रोहित अभी तक वनडे में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 201 मैचों में 54.5 के औसत से 9865 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में यदि वह आगामी वनडे सीरीज में 135 रन और बना लेते हैं तो वह वनडे फॉर्मेट में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 10 हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले अब तक के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बनेंगे तो वहीं भारतीय प्लेयर के रूप में सचिन तेंदुलकर के बाद सिर्फ खिलाड़ी खिलाड़ी।

वनडे में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर (भारत) – 15310 रन
  • सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 12740 रन
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 10179 रन
  • रोहित शर्मा (भारत) – 9865 रन
  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 9200 रन

जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बनने का मौका

इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के पास बतौर ओपनर एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका रहने वाला है, जिसमें यदि जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बतौर ओपनिंग बल्लेबाज बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा को सिर्फ 38 रन और चाहिए नंबर-1 की पोजीशन को हासिल करने के लिए। इस वनडे सीरीज में रोहित के पास ये दोनों ही कारनामे को आसानी से करने का मौका रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1 खिलाड़ी

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का आगाज, पहले ही मुकाबले में रोचक जंग, अफगानिस्तान ने मारी बाजी

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/rohit-sharma-39-1790240443.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!