लद्दाख में 5.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

सोमवार, 19 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में तेज़ भूकंप आया, जिससे लेह समेत कई इलाकों में दहशत फैल गई। भूकंप का असर कश्मीर और पड़ोसी ताजिकिस्तान में भी महसूस किया गया। अच्छी बात यह है कि भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 11:51 बजे लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई। NCS ने बताया कि भूकंप का सेंटर ज़मीन से 171 km नीचे था। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके लद्दाख के बाहर कश्मीर के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए।

सोमवार की सुबह देश के उत्तरी हिस्से के लिए भूकंप के झटकों से भरी रही। लद्दाख से पहले राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। NCS के मुताबिक, दिल्ली में सुबह 8:44 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 थी। भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली में दर्ज किया गया और इसका असर हरियाणा के सोनीपत तक महसूस किया गया।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Comment

error: Content is protected !!