अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, मगर नहीं खोले सारे पत्ते, बोले- ‘मुझे भी सस्पेंस का लुत्फ उठाने दीजिए’

अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के उन दिग्गज कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। अपने अभिनय से उन्होंने कई दिल जीते। अपने करियर में उन्होंने बड़े पर्दे पर कई तरह के रोल निभाए। कभी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाया तो कभी खलनायक बनकर छा गए। 4 दशक से ज्यादा समय से अनुपम खेर हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल जीत रहे हैं और एक्टर के साथ-साथ उन्होंने बतौर निर्देशक भी काम किया। इस बीच अनुपम खेर ने अपनी नई और अपने करियर की 555वीं फिल्म का ऐलान कर दिया है। दिग्गज अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी साझा की है।

अनुपम खेर की 555वीं फिल्म

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया और बताया कि अब वह अपने करियर की 555वीं फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस तस्वीर में लिखा है- ‘हैप्पी टू अनाउंस माई लैंडमार्क। 555th फिल्म। अब के लिए मैं बस यही कहना चाहूंगा, बाकि की जानकारी समय आने पर। अनुपम खेर।’ जैसे ही फैंस ने अनुपम खेर का ये पोस्ट देखा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। कमेंट सेक्शन में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए उनसे फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में पूछा और उन्हें बधाई दी।

अनुपम खेर का पोस्ट

अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘अनाउंसमेंट!! कुछ बातें कुछ समय के लिए दिल के करीब ही रखी जाएं तो बेहतर होता है!! क्योंकि सही समय पर उनका खुलासा करने की खुशी ही कुछ और होती है! तो, अभी के लिए मैं बस इतना ही कहूंग-: मुझे अपनी खास 555वीं फिल्म की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। डिटेल्स सही समय पर बताऊंगा। तब तक, मुझे भी इस सस्पेंस का मज़ा लेने दें! जय हो!’ कुल मिलाकर अनुपम खेर ने फिल्म का नाम और अन्य डिटेल्स साझा नहीं की है, लेकिन एक बात साफ है कि वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट

अनुपम खेर  इन दिनों एक अन्य फिल्म ‘श्रीराम जन्मभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर अशोक सिंघल की भूमिका में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले ही फिल्म से अनुपम खेर का फर्स्ट लुक साझा किया था और अपनी खुशी जाहिर की थी। वहीं हाल ही में अनुपम खेर ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ पर दुख जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था और तबाही पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ‘बेबस महसूस कर रहा हूं।’ अनुपम खेर के अलावा भी कई सितारे नेपाल में आई तबाही पर दुख जाहिर कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः अनुपम खेर पर चढ़ा रील्स का खुमार, सतीश कौशिक की बेटी के साथ बनाया वीडियो, बोले- ‘मेरी डांसिंग रील वायरल हो रही हैं’

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!